
Noida Big Breaking : (अमन भाटी) ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 2 महीने से लगातार किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस द्वारा 6 जून को लाठी चार्ज कर 33 किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों को मान लिया गया है। शनिवार शाम प्रशासन द्वारा जेल में बंद किसानों को जेल से रिहा कर दिया गया है। किसान जेल से रिहा होने के बाद कुछ ही देर में धरना स्थल पर पहुंचने वाले हैं। किसानों की रिहाई की बात सुनकर धरने पर बैठे किसानों में खुशी की लहर है।
दरअसल, शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ताला लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मीटिंग कर प्राधिकरण के गेट पर 4 ताला लगाने का फैसला लिया। जिससे प्राधिकरण और अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए थे। चंद्रशेखर आजाद ने कहा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों को जेल से रिहा किया जाए और किसानों की सभी मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा 4 बजे प्राधिकरण के गेट पर ताला लगा दिया जाएगा।
रिंकू प्रधान ने बताया कि धरना स्थल पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पहुंचे। उन्होंने किसानों की दोनों मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों को रिहा करने के लिए आज शाम तक का समय मांगा। जिस पर किसानों ने विचार विमर्श कर अपना फैसला बदल लिया और प्रशासन को 27 जून तक का समय दिया गया। प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों को मानते हुए जेल में बंद किसानों को आज शाम रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने के बाद किसान कुछ ही देर में धरना स्थल पर पहुंच जाएंगे जिसके बाद मीटिंग कर धरना प्रदर्शन जारी रखने या फिर खत्म करने का फैसला लिया जाएगा। Noida Big Breaking