Noida Crime News : सिक्योरिटी गार्ड सहित दो ने की आत्महत्या
Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:28 AM
Noida: नोएडा । थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सिक्योरिटी गार्ड सहित दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। एक ने पंखे से लटककर तथा दूसरे ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या का मामला सामने आया है। एडिशनल डीसीपी इला मारन ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में सुरेंद्र शर्मा के मकान में किराए पर रहने वाले शिवम पाल उर्फ जानू पूर्व रविंद्र पाल सिंह मूल निवासी ग्राम व थाना तिर्वा जिला कन्नौज ने अपने कमरे में लगे पंखे से रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
उन्होंने बताया कि मृतक अपनी पत्नी को 12 अप्रैल को अपनी ससुराल छोड़ कर आया था। उसके साले की शादी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। वहीं दूसरी आत्महत्या की घटना ग्राम अलीवर्दीपुर में हुई। यहां शमशान घाट के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि अली बरदीपुर के पास श्मशान घाट के पास युवक का पेड़ से शव लड़का हुआ संदिग्ध हालत में मिला है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान देविंदर (26 वर्ष ) पुत्र इतवारी मूल निवासी छिगोरा जिला बदायूं के रूप में की है । थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
उन्होंने बताया कि मृतका का छोटा भाई लाला राम उसके पास रह रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी अवगत करा दिया।