
Noida Crime News: पत्नी के साथ मारपीट कर उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप में वांछित चल रहे हैं एक आरोपी को थाना रबूपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद में पत्नी पर जानलेवा हमला किया था।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि गत 4 दिसंबर को ग्राम रोनीजा निवासी सनी पुत्र भानसिंह का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि सनी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सनी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में फरीदाबाद निवासी देवी सिंह ने अपनी पुत्री पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
रेलवे की प्लेट चुराने वाला गिरफ्तार थाना सूरजपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से रेलवे लाइन साइट से लोहे की चोरी की गई प्लेट बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनेश पुत्र अर्जुन सिंह निवासी औरैया को गिरफ्तार किया पकड़ा गया। आरोपी हाल में तिलपता गांव में रह रहा है। दिनेश ने गत दिनों लेबर कॉलोनी के पीछे एलएनटी कंपनी की साइट से रेलवे लाइन में प्रयोग होने वाली लोहे की प्लेटें चोरी की थी। इसके पास से करीब 60 किलोग्राम वजनी लोहे की प्लेट व एक ई रिक्शा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा दहेज हत्या का आरोपी ग्रेटर नोएडा : दहेज हत्या के आरोप में वांछित चल रहे पति को थाना कासना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में वांछित तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि 2 दिन पूर्व ग्राम डाढा निवासी विकास की पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका के पिता ने विकास सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में वांछित चल रहे मृतका के पति विकास पुत्र ओमवीर को विनोद भाटी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।