Noida Crime: बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा
भारत
RP Raghuvanshi
19 Nov 2021 09:35 AM
भारत
RP Raghuvanshi
19 Nov 2021 09:35 AM
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के पास एक युवक की चाकू से हत्या कर शव मकान के पास बाहर खाली जगह में फेंक दिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के मुंह पर गंभीर चोट थी। जिसके चलते आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या या तो चाकू से की गई है। या फिर किसी नुकीले हथियारों से रात्रि में की गई।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि रोजा जलालपुर क्षेत्र के रोजा जलालपुर के पास एक मकान के बाहर एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डीसीपी ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के अनुसार नितिन कुमार (24 वर्ष) पुत्र जयवीर निवासी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक के कुछ परीचित युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। डीसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की हत्या किससे की गई है। और किसने की है बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है। डीसीपी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।