
Noida News: ग्रेटर नोएडा। शहर में आए दिन बदमाशों के हौंसले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा बील अकबरपुर स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर देखने को मिला है। जहां कुछ युवकों द्वारा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ बदसलूकी की गई। स्कार्पियो सवार युवक पूरी तरह से शराब के नशे में धुत थे। दबंगों ने टोल पर लगे बूम को तोड़ कर फेंक दिया।
ग्रेटर नोएडा स्थित बील अकबरपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर ब्लैक स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों द्वारा टोल कर्मियों के साथ बदतमीजी की गई। युवकों ने खुद को कोट गांव का बताया है। शराब के नशे में युवक ने अपना नाम मेहुल प्रधान बताते हुए टोल पर लगे बूम को तोड़ फेंका। युवकों द्वारा टोल कर्मी को गालियां भी दी गई। साथ ही मुंह तोड़ने की धमकी दी।
युवक काले रंग की स्कार्पियो में सवार थे। जिसका नंबर यूपी 16 डीएच 9222 है। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें युवक टोल कर्मी के साथ बदतमीजी करता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। युवक द्वारा टोल कर्मी के साथ गाली गलौज कर मुंह तोड़ने की धमकी दी जा रही है। साथ ही वीडियो बनाने के लिए भी बोल रहा है। लोग ऐसे दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।