फ्रूटी के पेपर से स्ट्रॉ बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 15 गाड़ियों ने पाया काबू
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:27 AM
ग्रेटर
नोएडा
में
देर
रात
एक
कंपनी
में
भयंकर
आग
लग
गई।
फायर
बिग्रेड
की
15
गाडिय़ों
ने
बड़ी
मशक्कत
के
बाद
सुबह
आग
पर
काबू
पाया।
आग
की
इस
घटना
में
कंपनी
में
रखा
लाखों
रूपये
का
माल
जलकर
खाक
हो
गया
है।
कंपनी
में
फ्रूटी
के
पेपर
से
स्ट्रॉ
बनाई
जाती
थी।
कंपनी
में
करीब
3
बजे
आग
लगी।
इस
घटना
में
कोई
जनहानि
नहीं
हुई
है।
ग्रेटर
नोएडा
के
थाना
ईकोटेक
-3
क्षेत्रान्तर्गत
के
उद्योग
कैंट
-2
में
बीती
रात्रि
फ्रूटी
के
टेट्रा
पैक
के
लिए
पेपर
से
स्ट्रॉ
बनाने
वाली
कम्पनी
में
आग
लग
गई।
आग
थोड़ी
ही
देर
में
कंपनी
के
तीन
फ्लोर
पर
फैल
गई।
फायर
ब्रिगेड
की
15
गाडिय़ों
ने
कई
घंटे
की
मशक्कत
के
बाद
आग
पर
काबू
पाया।
Greater Noida News
यह भी पढ़े: नोएडा में वरिष्ठ भाजपा नेता हरिश्चंद भाटी के सुपुत्र का निधन
सुबह करीब 3:00 बजे लगी आग
चीफ
फायर
ऑफिसर
सीएफओ
प्रदीप
चौबे
ने
बताया
कि
आज
सुबह
करीब
3:00
बजे
सूचना
मिली
कि
उद्योग
कैंट
दो
सी
-124
स्थित
एक
कंपनी
में
आग
लग
गई
है।
आग
लगने
की
सूचना
मिलने
पर
तत्काल
फायर
ब्रिगेड
की
दो
गाडिय़ों
को
मौके
के
लिए
रवाना
किया
गया।
मौके
पर
पहुंचे
फायर
कर्मियों
ने
आग
बुझाने
का
प्रयास
किया।
इस
दौरान
आग
ने
कंपनी
के
3
फ्लोर
को
अपनी
चपेट
में
ले
लिया।
आग
की
भयावहता
को
देखते
हुए
मौके
पर
13
और
फायर
टेंडर
भेजे
गए।
कई
घंटे
की
मशक्कत
के
बाद
आग
पर
काबू
पाया
जा
सका।
सीएफओ
प्रदीप
ने
बताया
कि
इस
कंपनी
में
फू्रटी
के
स्ट्रॉ
बनते
थे।
स्ट्रॉ
में
प्रयुक्त
होने
वाले
कागजों
की
वजह
से
आग
ने
जल्द
ही
भीषण
रूप
धारण
कर
लिया
था।
उन्होंने
बताया
कि
कंपनी
में
आग
संभवत
:
शार्ट
सर्किट
होने
की
वजह
से
लगी
है।
आग
के
कारणों
की
जांच
पड़ताल
की
जा
रही
है।
सूचना
मिलने
के
बाद
समय
रहते
की
गई
त्वरित
कार्रवाई
की
वजह
से
कोई
जनहानि
नहीं
हुई
है।
Greater Noida News
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
चेतना दृष्टि