विज्ञापन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपराध की घटनाएं लगातार जारी हैं। चेतना मंच आपके लिए लाता है दिनभर की महत्वपूर्ण क्राइम खबरों का संक्षिप्त बुलेटिन। हादसे, चोरी, हत्या और अन्य घटनाओं की सच्ची जानकारी एक जगह।

Noida-Greater Noida Crime Update: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपराध की घटनाएं लगातार जारी हैं। चेतना मंच आपके लिए लाता है दिनभर की महत्वपूर्ण क्राइम खबरों का संक्षिप्त बुलेटिन। हादसे, चोरी, हत्या और अन्य घटनाओं की सच्ची जानकारी एक जगह: -
नाले में गिरी बाइक, युवक की मौत
नोएडा (चेतना मंच)। सेक्टर-6 क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला हादसा प्रतीत हो रहा है।
पुलिस को दी गई तहरीर में प्रदीप पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम मनोरा, पोस्ट मनोरा, जनपद एटा ने बताया कि उसके साले वेद प्रकाश यादव (31 वर्ष), निवासी ग्राम होर्ची, थाना निधौली कला, जनपद एटा, शराब पीने के आदी थे। आरोप है कि देर रात शराब के नशे में वह सेक्टर-6 स्थित ई-23 के पास खड़ी डीएल-1एलएजी-0337 नंबर की गाड़ी के ऊपर से नाली में गिर गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
रिटायर्ड बैंक कर्मी की पीट-पीटकर हत्या
नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-15 में घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान धक्का लगने से घायल हुए 73 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 की रात करीब 10 बजे सेक्टर-15 निवासी प्रकाश चंद (73) और पड़ोस में रहने वाले अंश गोयल (30) के बीच घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान अंश गोयल ने प्रकाश चंद को धक्का दे दिया, जिससे वह सडक़ पर गिर पड़े और उनकी कोहनी में गंभीर खुली चोट लग गई।
घटना के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल सेक्टर-39 पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कैलाश अस्पताल, सेक्टर-27 रेफर कर दिया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना फेस-1 पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा पंचनामा भरने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार का तनाव नहीं है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
महिन्द्रा के सर्विस सेंटर से थार कार चोरी
नोएडा (चेतना मंच)। सेक्टर-59 स्थित महिंद्रा कॉन्सेप्ट ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के सर्विस सेंटर से एक उपभोक्ता की गाड़ी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है कार मलिक ने अपनी गाड़ी सर्विस के लिए सर्विस सेंटर पर दी थी जहां से वह चोरी हो गई पीडि़त ने थाना सेक्टर 58 में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-39 के रहने वाले संजय डाबर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके कंपनी मैसेज बॉडी केयर क्रिएशन लिमिटेड के नाम पर एक थार गाड़ी पंजीकृत है। इस गाड़ी को मॉडिफाई करने के लिए उन्होंने करीब 10 लाख रुपए लगाए हुए हैं 13 जून को उन्होंने सेक्टर-59 स्थित महिंद्रा कॉन्सेप्ट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड में अपने थार कार सर्विस व अन्य काम करने के लिए भेजी थी। 14 जून को सर्विस कंपनी की तरफ से मैनेजर आकाश कुमार ने उनके ड्राइवर मोहित को फोन कर बताएं कि उनकी गाड़ी की सर्विस हो गई है। वह अपनी गाड़ी ले जाएं ड्राइवर मोहित ने सर्विस सेंटर के मैनेजर को बताया कि रविवार होने के कारण ऑफिस की छुट्टी है इसलिए वह सोमवार को गाड़ी लेकर जाएगा। संजय डाबर के मुताबिक सोमवार को उनका ड्राइवर मोहित सर्विस सेंटर पर गाड़ी लेना पहुंचा तो वहां गाड़ी नहीं थी। सर्विस सेंटर कर्मियों ने जब काफी देर तक गाड़ी नहीं दी तो ड्राइवर मोहित ने उन्हें फोन कर सर्विस सेंटर पर बुलाया इसके बाद उन्होंने सर्विस सेंटर के सीनियर वर्करों से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी मिल नहीं रही है उसे तलाशा जा रहा है। कुछ देर बाद सर्विस सेंटर कर्मियों ने बताया कि उनकी गाड़ी चोरी हो गई है थाना सेक्टर 58 पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र के सुत्यना गांव में लगे मोबाइल टावर से चोरों ने दो आर आर यू डिवाइस चोरी कर लिए। कंपनी के टेक्नीशियन की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मैसर्स डेल्टॉफ इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत टेक्नीशियन विजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी का एयरटेल नेटवर्क बूस्टर सुत्याना गांव में एक मकान की छत पर लगा हुआ है। 13 जून की रात के अज्ञात चोरों ने नेटवर्क बूस्टर से दो आर आर यू डिवाइस चोरी करलिए। कमजोर सिग्नल की शिकायत मिलने पर जब टीम ने जांच की तो पता चला कि नेटवर्क बूस्टर से आर आर यू गायब हैं। पुलिस का कहना है कि टेक्नीशियन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच पड़ताल की जा रही है।
पीजी से तीन लैपटॉप चोरी
नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में एक पीजी में रहने वाले तीन युवकों के दो लैपटॉप में मोबाइल फोन चोरी हो गया चोर उनके कमरे से जरूरी दस्तावेज व चेक को भी चोरी कर ले गए।
सौरभ उपाध्याय ने दर्ज कराई रिपोर्ट को बताया कि वह अपने दोस्त ऋषभ शर्मा और सौरभ नारायण शर्मा के साथ गली नंबर-2 स्थित राव साहब पीजी में रह रहा है। 15 जून के सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए गया था रूम में उसके दोस्त ऋषभ शर्मा और सौरभ नारायण शर्मा सोए हुए थे करीब 6:30 बजे जब वापस लौटा तो उसे कमरे में रखें दो लैपटॉप मोबाइल फोन जरूरी दस्तावेज वह चेक अभी गायब मिले। सौरभ उपाध्याय ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक पर जाते समय दरवाजा खुला छोडक़र चला गया था। पीडित का आरोप है कि उसने मालिक से कैमरे दिखाने के लिए कहा तो पता चला कि कैमरे खराब हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है पीजी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाल जा रहा है।
लडक़ी को एक्सयूवी ने मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। अलग-अलग स्थान में दो लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चला कर दुर्घटना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नामजद आरोपियों में एक नाबालिक चालक भी शामिल है।
थाना बिसरख क्षेत्र के जेएनसी पार्क सोसाइटी में रहने वाली जसप्रीत कौर सोढ़ी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोसायटी परिसर में उनकी स्कूटी व पल्सर बाइक खड़ी हुई थी। सोसाइटी में कार चला रहे एक नाबालिक किशोर ने नेट तेज गति में कार चलते हुए उनकी स्कूटी में बाइक में टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज से की दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के समय कार की गति काफी तेज थी। कार को उनकी सोसाइटी में ही रहने वाला एक नाबालिक किशोर चला रहा था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस नहीं नाबालिक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम सबौता की रहने वाली सपना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 जून की शाम को उनकी बेटी घर से ग्राम रामनेर स्थित अपने खेत पर जा रही थी। पीछे से तेज गति में आ रही महिंद्र एक्सयूवी के चालक ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी। उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के नीचे अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के बाद चालक गाड़ी को मौके पर छोडक़र ही भाग गया पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालकों की तलाश की जा रही है।
प्लाट की चारदीवारी तोड़ी
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दनकौर में चार लोगों के खिलाफ प्लॉट की चार दिवारी तोडऩे तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम अट्टा गुजरान निवासी बाबू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दनकौर देहात के रूपलाल कॉलोनी में खसरा संख्या 297 में उसका 100 वर्ग गज का प्लॉट है । इस प्लॉट का बैनामा उसके नाम पर है और खतौनी में भी यह प्लॉट दाखिल खारिज हो चुका है। प्लॉट का बैनामा होने के बाद उसने अपने प्लॉट की चारदीवारी कर गेट लगा दिया था। बाबू सिंह के मुताबिक 16 जून की रात्रि को लख्मीचंद जितेंद्र नरेंद्र निवासी ग्राम मोहम्मद गढ़ी ने उसके प्लॉट की चार दिवारी को तोड़ दिया। 17 जून की सुबह जब अपने प्लॉट पर पहुंचा तो उसे चार दिवारी टूटी हुई मिली वह अभी आसपास के लोगों से तोडफ़ोड़ के बारे में पूछताछ कर ही रहा था कि मौके पर लख्मीचंद जितेंद्र नरेंद्र तरुण पहुंच गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
10 हजार में बेच देते थे चोरी की बाइक
नोएडा (चेतना मंच)। नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी की एक अपाचे बाइक व चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए तीनों वाहन चोरों ने बाइक चोरी की कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सेक्टर 28 सीवेज पंपिंग हाउस के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी सेक्टर-29 की तरफ से अपाचे बाइक पर आ रहे तीन युवकों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया पुलिस को देखकर बाइक सवार मुडक़र भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया तलाशी में एक युवक के पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अरबाज मनीष थे मयंक बताते हुए स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है उनसे बरामद अपाचे बाइक को उन्होंने कुछ दिन पहले ही अट्टा गांव से चोरी किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह नशे के आदी हैं और नशे के लिए पैसा इक_ा करने के लिए दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं चोरी किए गए वाहनों को वह राह चलते लोगों को 10 से 15 हजार रुपए में बेच देते थे तीनों आरोपियों ने वाहन चोरी की कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है थाना प्रभारी का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा जा रही है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन