नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर को तेज और सुगम बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। हिंडन नदी पर बने नए पुल को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लंबे समय से अटके निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है।

Greater Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर को तेज और सुगम बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। हिंडन नदी पर बने नए पुल को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लंबे समय से अटके निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। करीब 200 मीटर हिस्से में जमीन संबंधी बाधा दूर होने के बाद प्राधिकरण ने मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया है। उम्मीद है कि अगले चार महीनों में यह सड़क पूरी हो जाएगी और वर्ष के अंत तक लोगों के लिए खोल दी जाएगी। Greater Noida News
एलजी गोलचक्कर (ग्रेटर नोएडा) को नोएडा के सेक्टर-145 और 146 से सीधे जोड़ने वाली इस परियोजना में नोएडा की ओर करीब 700 मीटर सड़क बनाई जानी है। इसमें लगभग 200 मीटर का हिस्सा जमीन उपलब्ध न होने के कारण लंबे समय से अधूरा पड़ा था। संबंधित किसान से सहमति बनने के बाद अब इस हिस्से में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। Greater Noida News
बारिश के मौसम में सड़क का पक्का निर्माण संभव नहीं होने के कारण फिलहाल आधार तैयार किया जा रहा है। मानसून समाप्त होने के बाद डामरीकरण और अन्य निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि यदि काम तय समय पर चलता रहा तो साल के अंत तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। हिंडन पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा बनाया गया नया पुल पहले ही तैयार हो चुका है। नोएडा प्राधिकरण भी अपने हिस्से का अधिकांश सड़क निर्माण पूरा कर चुका है। केवल अधूरा हिस्सा पूरा होने के बाद यह पूरा कॉरिडोर चालू हो जाएगा। इससे रोजाना लाखों लोगों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन का नया और तेज विकल्प मिलेगा। Greater Noida News
यह नया मार्ग शुरू होने के बाद परी चौक, सूरजपुर घंटाघर चौक और आसपास के प्रमुख जंक्शनों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के बाद इस क्षेत्र में ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यह नया संपर्क मार्ग भविष्य की बढ़ती यातायात जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा और जाम की समस्या को काफी हद तक कम करेगा। Greater Noida News
उधर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को अक्टूबर या नवंबर तक वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। इसके अलावा प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और कई नए यू-टर्न भी बनाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि हिंडन पर बने नए पुल को जोड़ने वाली सड़क का अधूरा हिस्सा अब किसान की सहमति मिलने के बाद बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पूरी होते ही परी चौक और सूरजपुर घंटाघर चौक पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा और लोगों को तेज व सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। Greater Noida News
विज्ञापन