विज्ञापन
नोएडा में 20 अप्रैल की बड़ी खबरें—सोसायटी विवाद, धमकी मामला, नवजात सौदा केस, कुत्तों का आतंक, हेपेटाइटिस अलर्ट और आग की घटनाएं चर्चा में रहीं।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 20 अप्रैल को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “मुस्लिम दंपती के पक्ष में आई युवती को मिल रही धमकी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि गौड़ सिटी-2 स्थित व्हाइट ऑर्किड मार्केट में शुक्रवार रात गाड़ी के पास खड़े होने को लेकर हुए विवाद में मुस्लिम दंपती का बचाव करना युवती को महंगा पड़ा है। सोशल मीडिया पर युवती को कमेंट करने के साथ मैसेज भेजकर धमकी दी जा रही है। युवती ने खुद अब घटना के संबंध में वीडियो बनाकर मिल रही धमकी के बारे में जानकारी दी है। युवती का कहना है कि घटना के वक्त वह मौके पर पहुंची थी। इस दौरान मुस्लिम दंपती से अभद्रता करने वाला युवक बियर की बोतल लेकर नशे में धुत होकर दंपती से अभद्रता कर रहा था। उनके आईकार्ड की मांग कर रहा था। साथ ही उसने कहा कि वह पुलिस वाला है। इसके बाद युवती ने कहा कि कोई भी पुलिस वाला आमजन से इस तरह से अभद्रता कर आई कार्ड नहीं मांग सकता है। वहां मौजूद अन्य लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर विरोध जताया था। इसके बाद युवती को इंस्टाग्राम पर पर्सनली मैसेज करने के साथ अभद्रता भरे कमेंट कर धमकी दी जा रही है। युवती ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसी हिजाब पहने महिला की हो रही बेइज्जती के संबंध में आवाज उठाना गलत है। बतादें कि व्हाइट ऑर्किड मार्केट में शुक्रवार रात चिपियाना बुजुर्ग निवासी मुकेश कुमार द्वारा मुस्लिम दंपती से अभद्रता की गई थी। घटना की रात पीड़ित इमरान अपनी पत्नी के साथ मार्केट में मौजूद थे। आरोपी मुकेश कुमार की गाड़ी के पास खड़े थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जानकारी होने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “नवजात बच्ची की खरीद-फरोख्त का मामला” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि थाना बिसरख क्षेत्र स्थित नवजीवन अस्पताल में नवजात बच्ची की कथित खरीद-फरोख्त के मामले में जिला अदालत ने आरोपी मुनींम उर्फ अरुण कुमार, गजेंद्र सिंह और रंजीत सिंह को जमानत दी है। अदालत ने आरोपी को सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा -करने के आदेश दिए हैं। मामला मार्च में सामने आया था। जब चाइल्ड लाइन 1098 पर सूचना मिली कि नवजात बच्ची को 2.60 लाख रुपये में बेचने की कोशिश की जा रही है। सूचना के आधार पर बिसरख कोतवाली पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और चाइल्ड लाइन की 'संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। जांच के दौरान टीम ने ऐस सिटी सोसाइटी के पास एक संदिग्ध सौदे को पकड़ लिया, जहां दो लोग नवजात बच्ची को लेकर पहुंचे थे और खरीदार से पैसे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित कब्जे में ले लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत सिंह और गजेन्द्र सिंह शामिल थे। पुलिस टीम ने अस्पताल संचालिका यशिका गर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया था। उसने स्वीकार किया कि अस्पताल में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया था और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह उसका पालन-पोषण नहीं कर सकती थी। इसी का फायदा उठाकर उसने बच्ची को बेचने की योजना बनाई थी। मामले में अस्पताल की एक नर्स पुष्पा और उसके पति की भी भूमिका सामने आई. थी। जिन्होंने व्हाट्सएप के जरिए बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर संपर्क स्थापित कराया। आरोप है कि करीब 2 से 2.6 लाख रुपये में बच्ची का सौदा तय किया गया था। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
Hindi Today News:
Noida News: अमर उजाला ने 20 अप्रैल 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “पार्किंग हमारा हक, हम लेकर रहेंगे” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसाइटी के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से कई समस्याएं, बनी हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार शांत बैठे हुए हैं। उन्होंने सोसाइटी की सर्विस रोड पर प्रदर्शन किया। निवासी अभिषेक ने बताया कि पार्किंग, पोडियम पर पार्क, लिफ्ट और एसटीपी से जुड़ी लगातार समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर अपनी आवाज मजबूती से उठाएं। उन्होंने बताया कि पार्किंग को को लेकर रोज निवासियों के बीच लड़ाई होती है। कई बार शिकायत करने के 'बावजूद लिफ्ट में, पार्कों की बदहाल स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की कमी जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 20 अप्रैल 2026 का प्रमुख समाचार “हेपेटाइटिस बी व सी कर रहे लिवर फेल, जागरूकता अभियान शुरू” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में रविवार को विश्व लिवर दिवस के अवसर पर लिवर (यकृत) स्वास्थ्य को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। संस्थान ने लिवर रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी उपचार के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। जिम्स के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. सतीश कुमार और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रो.डॉ. वरुण गोयल ने बताया कि तेजी से बदलती जीवनशैली और लापरवाही के कारण हेपेटाइटिस बी व सी एक गंभीर स्वास्थ्य खतरे के रूप में उभर रहा है। समय पर पहचान और इलाज न मिलने से बड़ी संख्या में मरीजों का लिवर फेल हो रहे है, जबकि कुछ मामलों में यह बीमारी लिवर कैंसर तक पहुंच रही है। उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति की आंखों और त्वचा में पीलेपन, लगातार वजन कम होना, कमजोरी महसूस होना और भूख में कमी जैसे लक्षण दिखें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये संकेत हेपेटाइटिस के हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचाते है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर महीने 20 से 25 नए मरीज इलाज़ के लिए आ रहे है। जबकि वर्ष 2025 में 18 हजार से अधिक लोगों की हेपेटाइटिस सी और लगभग 19 हजार से अधिक की हेपेटाइटिस बी की जांच की गई। इनमें 500 से अधिक एचसीवी और 400 से अधिक एचबीएसएजी पॉजिटिव मामले पाए गए। विशेषज्ञों के अनुसार, हेपेटाइटिस सी की पॉजिटिविटी दर 2.3 प्रतिशत और हेपेटाइटिस बी की करीब 1.5 प्रतिशत रही। वहीं, अस्पताल में शराब से संबंधित लिवर रोगों के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एनवीएचवीसीपी केंद्र में मिल रहा इलाज डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि जिम्स में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचवीसीपी) के तहत एक समर्पित केंद्र संचालित किया जा रहा है। यहां पर मरीजों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
Noida News: दैनिक जागरण के 20 अप्रैल 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “आवारा कुत्ते ने बच्चे के पैर में काटा, लोगों में दहशत” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसायटी के 14 एवेन्यू में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर शाम एक आवारा कुत्ते ने एक बच्चे के पैर में काट लिया, जिसे आसपास के लोगों ने कुत्ते से मुक्त कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुत्तों का झुंड पार्क, कार पार्किंग व फ्लैट के बाहर बैठा रहता है, जिससे लोग 'भयभीत हैं। यहां के निवासी दीपक चौहान ने बताया कि यहां लगभग 4800 परिवार रहते हैं व कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। माता-पिता अपने बच्चों को बाहर भेजने में डरते हैं। हाल ही में एक बच्चे के पैर पर. कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया था। हर टावर के हर फ्लोर, लिफ्ट के बाहर कुत्तों के झुंड बैठे रहने से लोगों का आना-जाना भी मुश्किल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई है, लेकिन पशु प्रेमियों के विरोध के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
Noida News:
Noida Today News: दैनिक जागरण के 20 अप्रैल के अंक में “पार्किंग के विवाद में कार चालक और सुरक्षा गार्डों में मारपीट” शीर्षक से भी समाचार प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि बिसरख कोतवाली क्षेत्र की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क ओटू वैली सोसायटी में रविवार को ड्राइव-वे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक निवासी व सुरक्षा गाडौँ में विवाद के बाद मारपीट हुई। इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो प्रसारित हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोसायटी के ड्राइव-वे पर एक निवासी ने कार खड़ी कर दी। इससे अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। गाडाँ ने आपत्ति जताते हुए निवासी से कार हटाने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष में हाथापाई व मारपीट होने लगी। अन्य निवासियों ने ने बीच-बचाव की कोशिश की, तब तक स्थिति बिगड़ चुकी थी। कुछ लोगों ने हाथापाई का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसमें सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों में मारपीट होती दिख रही है। पुलिस का कहना है कि ड्राइव-वे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर निवासी की सुरक्षा से मारपीट हुई थी। वीडियो संज्ञान में लेकर चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी प्राइवेट पार्किंग में थिनर से भरे ट्रक पर जा गिरी। इससे भड़की आग से - ट्रक समेत तीन वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। राहत ये कि कोई जनहानि वाहनों में लगी आग नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, फायर स्टेशन में दोपहर 2:43 बजे बादलपुर पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगने की सूचना मिली। करीब 3:05 बजे फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ियों संग मौके पर पहुंची व बचाव कार्य शुरू किया। एफएसओ ने फायर स्टेशन ईकोटेक-3, गौर सिटी यूनिट व दादरी यूनिट की तीन गाड़ियों को लगाया। आग की चपेट में आकर एक ट्रक समेत तीन वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। प्राथमिक जांच में पता चला कि पार्किंग के पीछे अज्ञात, कारणों से कूड़े के ढेर में आग लगी थी। इससे निकली चिंगारी थिनर से भरे ट्रक पर जा गिरी थी।
Noida News:
विज्ञापन