नोएडा हिंदी खबर 14 जुलाई 2026: डिप्टी कलेक्टर तबादले, केबल आग, साइबर ठगी, शिक्षक पुरस्कार और विदेशी नागरिक सत्यापन से जुड़ी प्रमुख खबरें पढ़ें।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 14 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News:
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “गौतमबुद्ध नगर से आठ डिप्टी कलेक्टर का हुआ तबादला” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में तैनात आठ डिप्टी कलेक्टर का तबादला किया है। इनमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी भी शामिल है। वहीं आठ की जगह छह नए डिप्टी कलेक्टर की तैनाती की है। जिले से दो महिला अधिकारी दादरी एसडीएम अनुज नेहरा और डिप्टी कलेक्टर चारुल यादव को, लखनऊ भेजा गया. है। गौतमबुद्ध नगर में तैनात डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को मुरादाबाद, विवेक कुमार सिंह भदौरिया को अलीगढ़, अभय कुमार सिंह को विशेष कार्यधिकारी राजस्व परिषद् लखनऊ, चारुल यादव को विशेष कार्यधिकारी उपशा लखनऊ और अनुज नेहरा को सहायक आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ भेजा गया है। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात डिप्टी कलेक्टर का भी तबादला किया गया है। ग्रेनो प्राधिकरण के अरविंद कुमार सिंह को मैनपुरी व रामनयन सिंह को देवरिया और नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी देवेंद्र प्रताप को गाजीपुर भेजा गया है। वहीं इनकी जगह छह डिप्टी कलेक्टर को तैनात किया गया है। देवरिया से हरिशंकर लाल, सहारनपुर से पूर्वा, संतकबीरनगर से अरुण कुमार और बलिया से अभिनेंद्र सिंह को गौतमबुद्ध नगर प्रशासन में भेजा गया है। वहीं गाजीपुर से हर्षिता तिवारी को ओएसडी नोएडा प्राधिकरण और हाथरस से लवगीत कौर को ओएसडी ग्रेनो प्राधिकरण बनाया गया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि आने वाली नई ओएसडी को भू-लेख विभाग में कामकाज की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे के सेक्टरों व न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के काम में तेजी का लक्ष्य दिया जाएगा।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “कोंडली नाले के नीचे केबल लाइन में आग” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-38 और 94 के बीच कोंडली नाले पर महामाया फ्लाईओवर के आगे बने पुल के नीचे से गुजरने वाली केबल लाइनों में रविवार रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले बुझ गई। ऊपर से ट्रैफिक भी गुजर रहा था। गौरतलब है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे दोनों तरफ भूमिगत केबल लाइनें पड़ी हुई हैं। लेकिन पुल के पास इन लाइनों को दोनों ही छोर पर नीचे पुल से ही बांधकर निकाला गया है। इस वजह से दोनों तरफ बंडल बन गए हैं। केबल लाइनों में आग लगने से की वजह से इनसे जुड़ी बिजली, इंटरनेट व अन्य सेवाएं ठप हो गईं। फिर सोमवार को कंपनियों के इंजीनियर पूरा दिन जल चुकी लाइनों की जगह पर नई केबल डालने और नेटवर्क तैयार करने की मशक्कत करते रहे।
Hindi Today News:
Noida News: अमर उजाला ने 14 जुलाई 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “चालान के जाल में फंसा युवक, गंवाए 14.55 लाख” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि साइबर जालसाज ने अवैध आरटीओ चालान भेजकर युवक का मोबाइल हैक कर लिया और उसके खाते से रुपये ट्रांसफर, व्हाट्सएप पर आई करें लिए। पीड़ित के एपीके फाइल व्हाट्सएप पर भेजी गई डाउनलोड करना एपीके फाइल पड़ा भारी डाउनलोड करते ही उसके बैंक खाते से 14.55 लाख रुपये. आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कुलेसरा निवासी मनोज कुमार एक निजी ट्रैक्टर निर्माण कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल भेजी गई थी। उसपर क्लिक करते ही मोबाइल का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में चला गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में भी मामला दर्ज कराया गया। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर एक्सपर्ट व पूर्व आईपीएस प्रो, त्रिवेणी सिंह नै बताया कि जालसाजों के, भेजे एपीके 'फाइल को इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल में मालवेयर सक्रिय हो जाता है। यह मालवेयर मोबाइल की सारी अनुमतियां हासिल कर लेता है। इसके जरिए ओटीपी और बैंकिंग संबंधी जानकारी अपराधियों तक पहुंच जाती है।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 14 जुलाई 2026 का प्रमुख समाचार “राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का कमेटी आज लेगी इंटरव्यू” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब चार सदस्यीय कमेटी मंगलवार को शिक्षकों का इंटरव्यू लेकर सम्मान के लिए चयन करेगी। बता दें इस पुरस्कार के लिए जिले से सात शिक्षकों ने आवेदन किया था। इनमें से चार शिक्षकों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है। चयनित शिक्षकों का नाम लखनऊ शिक्षा विभाग को भेजे जाएंगे। साक्षात्कार में शिक्षकों को प्रजेंटेशन के लिए फाइल, आडियो, वीडियो, शिक्षण अधिगम सामग्री, शोध पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों को ले जाना होगा। यह साक्षात्कार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में सुबह 10:30 बजे होगा। डायट प्राचार्य अर्चना ने बताया कि साक्षात्कार तय चयन समिति के सदस्य लेंगे उसके बाद ही पुरस्कार के लिए नाम आगे दिया जाएगा।
Noida News: दैनिक जागरण के 14 जुलाई 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “सोसायटी में पुलिस सत्यापन से भागते विदेशी नागरिक का वीडियो प्रसारित” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-22डी आवासीय सोसायटी में रह रहे कुछ विदेशी नागरिकों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि कुछ विदेशी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद यहां रह रहे हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। इस संबंध में स्थानीय पुलिस से लेकर आइजीआरएस पोर्टल तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने का आरोप लगा है। सोसायटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि लंबे समय से कुछ विदेशी नागरिकों के सत्यापन और उनके दस्तावेजों की जांच की मांग की जा रही है। आरोप है कि कई लोग वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी सोसायटी में रह रहे हैं। कुछ लोगों पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार जैसी गतिविधियों में शामिल होने का भी संदेह जताया है। हालांकि आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें एक विदेशी युवक हाईराइज इमारत की 14 वीं मंजिल से बालकनी से नीचे उतरता दिखाई दे रहा है। लोगों का दावा है कि यह तरीका पुलिस और एलआइयू के सत्यापन अभियान से बचने के लिए अपनाया है। आरोप है कि जब भी पुलिस अथवा अन्य जांच एजेंसियां सत्यापन के लिए पहुंचती हैं तो कुछ विदेशी नागरिक इसी तरह छिप जाते हैं। उन्होंने इस संबंध में कई बार दनकौर पुलिस शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
Noida News:
विज्ञापन