विज्ञापन
नोएडा हिंसा में इंजीनियर आदित्य की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पुलिस जांच तेज, संगठित नेटवर्क और साजिश के एंगल पर गहराई से पड़ताल जारी।

Noida News: नोएडा में हुए श्रमिक प्रदर्शन और हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस पूरे बवाल के कथित मास्टरमाइंड माने जा रहे आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। तमिलनाडु से पकड़े गए इस आरोपी को अब ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।
Noida News:
जानकारी के मुताबिक, आरोपी आदित्य पेशे से एक इंजीनियर बताया जा रहा है। 14 अप्रैल को नोएडा में हुए श्रमिक प्रदर्शन के दौरान वह सक्रिय रूप से भीड़ के बीच मौजूद था। पुलिस को शक है कि उसने ही मजदूरों को भड़काने और विरोध को हिंसक रूप देने में अहम भूमिका निभाई। घटना के बाद आदित्य फरार हो गया था पहचान छुपाने के लिए उसने अपने बाल तक कटवा लिए, लेकिन पुलिस की तकनीकी निगरानी और सर्विलांस से वह ज्यादा दिन बच नहीं पाया। आखिरकार तमिलनाडु के एक रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Noida News:
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। नोएडा पुलिस की टीम उसे लेकर जल्द ही शहर पहुंचेगी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जैसे:
जांच एजेंसियों को पहले ही इनपुट मिल चुके थे कि नोएडा के इस प्रदर्शन में कुछ बाहरी तत्व शामिल थे, जिन्होंने मजदूरों को उकसाकर माहौल बिगाड़ा। अब आदित्य की गिरफ्तारी के बाद इन आशंकाओं को और बल मिला है। इस पूरे मामले के बाद नोएडा पुलिस अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। आदित्य की गिरफ्तारी नोएडा हिंसा मामले में एक बड़ा ब्रेकथ्रू मानी जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पूछताछ में कौन-कौन से चौंकाने वाले राज सामने आते हैं और क्या इस घटना के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।
Noida News:
विज्ञापन