विज्ञापन
नोएडा की 06 जुलाई 2026 की सभी बड़ी खबरें एक जगह पढ़ें। ट्रैफिक जाम, कांवड़ यात्रा की तैयारी, साइबर ठगी, बिजली विवाद और शहर की अहम अपडेट्स।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 06 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “बारिश में बाइक सवारों ने रोका रास्ता, लगा जाम” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर शनिवार शाम बारिश से बचने के लिए बाइक सवारों ने अपनी दोपहिया गाड़ियां फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के नीचे खड़ी कर दीं। एक-एक कर लाइन में बाइक लगाने से सड़क पर बॉटलनेक बन गया। धीरे-धीरे वाहनों के निकलने का रास्ता छोटा होता गया और पीछे लंबा जाम लग गया। कार सवार लगातार हॉर्न बजाकर हटने की अपील करते रहे लेकिन बाइक सवारों घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चल किसान चौक पर अंडरपास का काम रहा है। गौड़ सिटी मॉल के पास एफओबी भी बना हुआ है। पर्थला की तरफ से आने वाले वाहन अंडरपास के ऊपर से होकर मूर्ति की ओर जाते हैं। इस रास्ते पर बारिश से बचने की कोई व्यवस्था नहीं है। शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान बाइक सवार एफओबी के नीचे रुकने लगे। उन्होंने अपनी बाइकें पंक्ति में खड़ी कर दीं। 130 मीटर लंबी सड़क पर केवल एक लेन कारों के लिए छोड़ी गई। इस कारण पीछे कारों की लंबी कतार लग गई, जिसमें बसें और एंबुलेंस भी फंस गई। कई कार सवारों ने बाइकर्स से बहस भी की लेकिन उन्होंने जाम से अधिक गौड़ सिटी मॉल से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “इस बार कांवड़ यात्रा में डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट तय ” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि श्रावण मास और श्रावण शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने रविवार को सूरजपुर पुलिस कार्यालय में सभी एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा, कांवड़ यात्रा के दौरान बजने वाले डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को डीजे संचालकों के साथ बैठक कर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को प्रत्येक थाने में कांवड़ रजिस्टर तैयार करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ मार्गों पर गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
Noida News: अमर उजाला ने 06 जुलाई 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “ट्रांसफॉर्मर उतारने के विरोध में डूब क्षेत्र के लोगों का हंगामा” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि कुलेसरा गांव के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने रविवार को एनपीसीएल के ट्रांसफॉर्मर उतारने का विरोध किया और जमकर हंगामा किया। दिन भर निवासी ट्रांसफॉर्मर के पास जुटे रहे और ट्रांसफॉर्मर नहीं हटाने दिया। लोगों का कहना है कि एनपीसीएल कनेक्शन नहीं दे रहा है अगर ट्रांसफॉर्मर हटा दिया गया तो फिर 3000 से अधिक परिवार पूरी तरह अंधेरे में डूब जाएंगे। सोमवार को निवासी एनपीसीएल कार्यालय पहुंचेंगे। निवासियों ने बताया कि कुलेसरा गांव के डूब क्षेत्र में सनराइज कॉलोनी, मधुबन विहार, पवन एन्क्लेव, परशुराम विहार, मयूर कुंज समेत अन्य कॉलोनी में करीब 3 हजार लोग रहते है। जो लंबे समय से बिजली कनेक्शन देने की मांग कर रहे है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। अभी वहां चोरी की बिजली चल रही है। पुस्ता रोड पर फॉर्म हाउस के पास एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। उसी से सभी घरों में बिजली जल चल रही है। एनपीसीएल उस ट्रांसफॉर्मर को हटाने का प्रयास कर रहा है।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 06 जुलाई 2026 का प्रमुख समाचार “घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर ठगों ने दो लोगों से 37 लाख रुपये ठगे” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने के लालच में फंसकर शहर के दो व्यक्तियों ने साइबर ठगों से लगभग 37 लाख रुपये गंवा दिए। ठगों ने डब्बा ब्रोकर एप पर मुनाफे का ग्राफ दिखाकर पीड़ितों को विश्वास दिलाया, लेकिन जब रकम निकालने की बारी आयी तो संपर्क तोड़ दिया। एक पीड़ित ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ठगों की पहचान और तलाश में जुटी है। नोएडा सेक्टर 24 के निवासी रवि प्रसाद सक्सेना एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। वह शेयर बाजार में रुचि रखते हैं। 24 मार्च 2025 को उन्हें टेलीग्राम पर अजीत खुराना नाम के ठग का संदेश मिला। बातचीत के दौरान अजीत ने घर बैठे मुनाफा कमाने का झांसा दिया। रवि ने एप पर पंजीकरण कराकर छोटे-छोटे निवेश किए। मुनाफा दिखाकर ठग ने उन्हें विश्वास दिलाया। रवि ने 31 मार्च तक कुल 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने टैक्स के रूप में और पैसे जमा कराने को कहा। रकम नहीं देने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। दूसरे पीड़ित उम्मेद सिंह सेवानिवृत्त बैंक कर्मी हैं। वह भी शेयर बाजार में रुचि रखते हैं। नौ जनवरी को युविका सान्याल नाम की महिला ठग ने उन्हें संदेश भेजा। उसने रुद्रा शेयर स्टाक ब्रोकर के रूप में खुद को पेश किया। निवेश पर 30 प्रतिशत लाभ का विश्वास दिलाया। उम्मेद ने 19 जनवरी तक 15 बार में लगभग 21 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें एक भी पैसा नहीं मिला, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही ठगी का पर्दाफाश किया जाएगा। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि ठग विभिन्न तरीकों से लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि अनजान व्यक्तियों के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें और ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
Noida News: दैनिक जागरण के 06 जुलाई 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “सेक्टर-20 में लगाए गए आरएमयू, आरडब्ल्यूए ने दिया सहयोग” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-20 ब्लाक-डी में आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। आरडब्ल्यूएं अध्यक्ष एसपी सिंह, महासचिव मोहम्मद खान और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में में पीवीवीएनएल द्वारा किए गए नव-कमीशन और प्री-कमीशन आरएमयू के कार्यों व इनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। क्षेत्र में बिजली फाल्ट होने पर आरएमयू की मदद से दूसरे फीडर से आटोमेटिक विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकेगी।
Noida News:
विज्ञापन