नोएडा की 27 जुलाई की प्रमुख खबरें पढ़ें। मासूम की मौत, ठगी, बिजली खतरा, स्वास्थ्य और शहर से जुड़ी सभी बड़ी खबरें एक साथ।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 27 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “सिस्टम की लापरवाही से गई मासूम की जान, निवासियों ने कहा- यह हत्या है” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि कलाधाम सोसाइटी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत के बाद रविवार को पूरे इलाके का माहौल गमगीन रहा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। सुबह जैसे ही मासूम का शव सोसाइटी पहुंचा परिजनों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों की आंखें भी नम हो गईं। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कि अगर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए होते तो मासूम की जान बच सकती थी। लोगों ने कहा कि यह सिस्टम की लापरवाही से हुई मौत नहीं बल्कि हत्या है। पुलिस सुरक्षा के बीच परिजन शव को लेकर सफीपुर स्थित अंतिम निवास पहुंचे। जहां नम आंखों के साथ मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, सोसायटी के निवासियों और परिचित शामिल हुए। इस दौरान लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी रवि शंकर निम और एडीसीपी संतोष कुमार ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस बीच अंतिम निवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “सांप के डसने से मंदिर जा रही नौ वर्ष की बच्ची की गई जान” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि जेवर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बांगर में मंदिर में दर्शन करने जा रही बच्ची (9) को सांप ने डस लिया। ग्रामीणों ने बच्ची को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गांव रामपुर बांगर निवासी राहुल कुमार की 9 वर्षीय बेटी छवि हर दिन मंदिर दर्शन करने जाती थी। राहुल ने बताया कि शनिवार को भी वह सुबह बाबा जाहरवीर गोगाजी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में जहरीले सांप ने उसे काट लिया। देखते ही देखते उसका शरीर नीला पड़ गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गांव के लोग काटने वाले सांप को भी ढूंढ़ते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
Hindi Today News:
Noida News: अमर उजाला ने 27 जुलाई 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “आलिया-कृति करेंगी गहने का विज्ञापन बोलकर ठगे 11 लाख” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि आलिया भट्ट, कृति सेनन, रश्मिका मंधाना जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से ज्वैलरी की मार्केटिंग कराने के नाम पर डिजिटल मार्केटिंग की एक कंपनी ने धोखाधड़ी कर डाली। ज्वैलरी कंपनी के प्रबंधन ने जब रुपये और ज्वैलरी वापस मांगी तो लौटाने से 'इन्कार कर दिया। शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 62 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। सेक्टर-63 स्थित बी ब्लाक में ज्वैलरी की कंपनी का कार्यालय है। कंपनी की मार्केटिंग व सेल्स प्रमुख चांदनी त्रिपाठी ने बताया कि डिजिटल मार्केटिंग की एक कंपनी की संचालक सान्या गर्ग ने ज्वैलरी कंपनी प्रबंधन से मुलाकात की। प्रबंधन से मुलाकात करते हुए सान्या ने विश्वास दिलाया कि उनके आभूषणों की मार्केटिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस के जरिये कराई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर्षित हों और ग्राहक बढ़ें। सान्या ने ये भी बताया कि मुंबई में भी उनका कार्यालय है जो बॉलीवुड के सितारों के संबंध में है। विश्वास में आकर प्रबंधन ने 11 लाख रुपये और कीमती ज्वैलरी सान्या को सौंप दी। डील हुए एक साल का समय बीत गया लेकिन एक भी विज्ञापन जारी नहीं हुआ। जब इस मामले में सान्या से आपत्ति जताई तो प्रबंधन ने रुपये और ज्वैलरी वापस देने से इन्कार कर दिया। हालांकि प्रबंधन की ओर से नोटिस भी भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 27 जुलाई 2026 का प्रमुख समाचार “सेक्टर-108 में हादसे को दावत दे रहे बिजली पैनल” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि एक चिंगारी और बड़ा हादसा। सेक्टर-108 की बिजली व्यवस्था इन दिनों इसी खतरे के साये में है। क्षेत्र में अधिकांश इलेक्ट्रिक पैनल बाक्स बिना सुरक्षा के अनिवार्य फ्यूज किटकैट के संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब किटकैट नहीं हैं और उनकी जगह 90 प्रतिशत पैनल बाक्स में फ्यूज एल्यूमीनियम के तारों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई खुले व जर्जर हालत में हैं, जिससे वर्षा के मौसम में शार्ट सर्किट, स्पार्किंग और करंट फैलने का खतरा बढ़ गया है। ये पैनल सड़क किनारे और रिहायशी इलाकों में लगे हैं, जहां बच्चों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे में मामूली चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
Noida News: दैनिक जागरण के 27 जुलाई 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “नौनिहालों के जीन में बदलाव की वजह से पनप रही है फैजाइल बीमारी” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नवजात में एफएमआर। जीन में हो रहे बदलाव से गंभीर रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। नोएडा चाइल्ड पीजीआइ के प्रदेश व अभिभावकों को फैजाइल एक्स जागरूकता माह के तहत अहम जानकारी दी। वरिष्ठ चिकित्सक ने नौनिहालों में उत्पन्न रोगों के लक्षणों को पहचानने की अपील की। 22 जुलाई को विश्व फैजाइल एक्स दिवस से 31 जुलाई डा. मयंक निलय एनसीआर के विशेषज्ञों 'ने पश्चिमी उत्तर सप्ताह जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जाता है जागरूकता तक जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। सीनियर प्रोफेसर डा. मयंक निलय ने बताया कि जेनेटिक बीमारियों को लेकर जागरूकता बढ़ी है, पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व एनसीआर के अधिकांश परिवार आनुवंशिक विकारों से अनभिज्ञ हैं। एक्स सिंड्रोम व बौद्धिक अक्षमता आटिज्म का प्रमुख वंशानुगत कारण है। फैजाइल सिंड्रोम, एफएमआर। 'जीन में म्यूटेशन से होता है, जो मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक प्रोटीन बनाता है। जीन खराब होने से बच्चे के मानसिक विकास, सीखने की क्षमता, बोली व व्यवहार पर असर पड़ता है। गर्भवतियों से अपील की गई कि जिन परिवारों के बच्चों का विकास 'कम हो रहा है, वे जेनेटिक जांच कराएं। छह माह में 300 से ज्यादा बाल मरीजों में जीन की जांच हो चुकी है। उनके एक्स-जीन में विकार मिलने पर इलाज चल रहा है। अभिभावकों को जेनेटिक विभाग की ओपीडी में स्पीच थेरेपी, आक्यूपेशनल थेरेपी व विशेष शिक्षा की सुविधा का लाभ उठाने की सलाह दी गई।
Noida News:
विज्ञापन