
Noida Latest News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर अल्फा वन में काम करने के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मूल रूप से बहराइच निवासी सरफराज निर्माणाधीन इमारतों में मजदूरी का काम करता था। सोमवार को वह अल्फा 1 सेक्टर के बी ब्लॉक में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इस दौरान वह करंट लगने से बेहोश होकर गिर गया। साथी मजदूर व मकान मालिक उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।