विज्ञापन
नोएडा की 2 जुलाई की बड़ी खबरें पढ़ें। एयरपोर्ट से 34 उड़ानें, यमुना एक्सप्रेसवे हादसा, जमीन विवाद, महिला उत्पीड़न, डीबीटी और उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 02 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार नोएडा एयरपोर्ट से जुड़े 9 नए शहर, अब रोजाना 34 उड़ानें” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से 15 जून से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ गई है। नेटवर्क विस्तार में नौ शहर बुधवार को जुड़े। एयरपोर्ट प्रबंधन की योजना अगले दो सप्ताह में श्रीनगर के लिए भी उड़ान शुरू करने की है। अभी 14 शहरों के लिए विमानन सेवा उपलब्ध रहेगी। एयरपोर्ट से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए लखनऊ से पहली उड़ान आई थी। बुधवार से इसे नियमित कर दिया गया। सुबह 8:05 बजे यह विमान लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। शाम के समय लखनऊ के लिए फ्लाइट वापसी के लिए शेड्यूल की गई है। इसी तरह बंगलुरू भी लखनऊ सें' नोएडा होते हुए शिड्यूल किया गया है। लखनऊ से आने वाली फ्लाइट को ही ले-ओवर नोएडा में दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जल्द ही श्रीनगर सहित कई अन्य शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। अभी एयरपोर्ट से 14 शहरों के लिए कुल 34 उड़ानों का संचालन होगा। मुंबई और लखनऊ के लिए प्रतिदिन दो-दो फ्लाइट रहेंगी। बरेली के लइए सप्ताह में पांच दिन फ्लाइट अभी शिड्यूल की गई है। वहीं एयरपोर्ट से मार्बल इंडस्ट्री के लिए चर्चित राजस्थान का किशनगढ़ भी जुड़ जाएगा। बुधवार को सुबह 6:25 बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट ने टेकऑफ किया। सुबह 8:25 बजे जयपुर से पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस की टक्कर से महिला की मौत” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि कोतवाली रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नगला हुकम सिंह गांव के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भाग गया। हादसे के बाद महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। यीडा के सेक्टर-32 में मजदूरी करने वाले जय सिंह ने तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी रेशमा बुधवार सुबह गांव से लौट रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एंबुलेंस चालक की तलाश की जा रही है।
Noida News: अमर उजाला ने 02 जुलाई 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “फ्रिज की पूरी कीमत लौटाने की मांग खारिज” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि वारंटी अवधि के दौरान फ्रिज संबंधी शिकायत के निस्तारण के बावजूद पूरी कीमत लौटाने के लिए दायर वाद को जिला उपभोक्ता आयोग ने खारिज कर दिया। वारंटी पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता ने पूरी राशि लौटाने की मांग की थी, जबकि कंपनी ने 60 फीसदी राशि देने का प्रस्ताव उपभोक्ता आयोग रखा था। नोएडा के सेक्टर-30 निवासी तन्वी अग्रवाल ने 59,115 रुपये में सैमसंग का फ्रिज खरीदा था। पहले माह में ही ठंडी नहीं करने की शिकायत शुरू हो गई। समस्या का समाधान नहीं होने पर समस्या का समाधान नहीं होने पर पूरी कीमत लौटाने का अनुरोध किया गया। मांग नहीं माने पर पीड़ित ने आयोग में वाद दायर किया। आयोग में सुनवाई के दौरान कंपनी ने बताया कि कंपनी ने समय-समय पर शिकायत का निस्तारण किया। सर्विस इंजीनियर के गैस भरने के बाद फ्रिज ठीक चल रहा था। 2024 में शिकायत उस समय दर्ज कराई गई जब वारंटी खत्म हो चुकी थी। कंपनी ने शर्तों के अनुसार 60 फीसदी राशि देने का प्रस्ताव रखा। आयोग ने दोनों पक्षों के साक्ष्य का अवलोकन किया और वाद को खारिज कर दिया।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 02 जुलाई 2026 का प्रमुख समाचार “घर में सो रहे दो सगे भाइयों पर जमीन के विवाद में हमला” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव में मंगलवार की रात घर में सो रहे एक परिवार के लोगों पर हथौड़े से हमला कर दिया। दो भाइयों को चोट लगी है। तिलपता गांव में एक ही परिवार के लोगों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बुधवार की रात घर में सो रहे दो सगे भाई अर्जुन और आशीष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हथौड़े से हमला किया। इसमें दोनों भाइयों को चोट लगी है। इंटरनेट मीडिया पर घटना को लेकर कई वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें पीड़ित पक्ष दूसरे पक्ष पर हमला करने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। सुरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Noida News: दैनिक जागरण के 02 जुलाई 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “दो सहयोगी संग पति करा रहा पीछा और निगरानी, केस दर्ज” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि अलगाव होने के बाद सेक्टर 41 में रह रही महिला अपने पति से परेशान है। महिला का दावा है कि पति अपने दो सहयोगियों संग मिलकर पीछा कर निगरानी करा रहा है। महिला के विरोध करने पर पति जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने पति से समेत तीनों पर मंगलवार को सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। नोएडा सेक्टर 41 की महिला की 2007 में दिल्ली न्यू फ्रेंड्स कालोनी के रहने वाले करन भार्गव से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब 18 साल बाद पति और ससुराल वालों ने 10 मई 2025 को मारपीट कर उनको तीन बच्चों सहित घर से निकाल दिया। उन्होंने अपना उपचार कराया और सेक्टर 41 स्थित मायके में आकर रहने लगीं। इसके बावजूद भी पति नहीं माना। आरोप है कि अपने दो सहयोगी अनमोल रमन व अमित संधू को निगरानी के लिए लगा दिया। अनमोल ने नजर रखने के लिए उनके घर के पास ही कमरा ले लिया। वह कई बार दोनों को पीछा करने के साथ-साथ वीडियो बनाते हुए देख चुकी हैं। एक जनवरी 2026 को ऐसा करने पर पुलिस से शिकायत की थी। थाने में माफी मांगने पर अनमोल चला गया। अब भी आरोपित नहीं मान रहे हैं। आरोपितों की हरकत से महिला डरी हुई है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
Noida News:
Noida Today News: दैनिक जागरण के 02 जुलाई के अंक में “विद्यार्थियों को पांच से आठ जुलाई तक मिलेंगे 1200 रुपये” शीर्षक से भी समाचार प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि जनपद के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) की राशि पांच से आठ जुलाई के बीच पहुंच जाएगी। इसके लिए पहले चरण के तहत 45 हजार छात्रों का सत्यापन कर लिया गया है। 1200 रुपये की राशि बच्चों के लिए यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए दी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि डीबीटी के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों के बैंक खातों का सत्यापन कराया गया है। पहले चरण में जिन छात्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खातों में निर्धारित अवधि के दौरान राशि भेज दी जाएगी। जिन छात्रों का सत्यापन अभी शेष है, उनकी प्रक्रिया भी तेजी से पूरी कराई जा रही है। डीबीटी व्यवस्था लागू होने के बाद धनराशि सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में पहुंचती है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों को समय पर योजना का लाभ मिल रहा है। अभिभावकों से अपील की है कि बैंक खाते आधार और अन्य आवश्यक विवरणों से अपडेट रखें। भुगतान में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। यदि किसी छात्र का बैंक खाता या अन्य विवरण लंबित है, तो संबंधित स्कूल से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
Noida News:
विज्ञापन