विज्ञापन
07 जुलाई के अखबारों से नोएडा की सभी बड़ी खबरें एक जगह पढ़ें। ट्रैफिक जाम, वाहन चोर गिरोह, सेक्टर-122 सुरक्षा, सूरजपुर पार्किंग और गिनीज रिकॉर्ड की खास अपडेट।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 07 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “बाइक चोरी करने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि कोतवाली फेज-2 पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चोरी की 12 बाइक, एक फर्जी नंबर प्लेट और तीन चाकू बरामद किए हैं। तीनों आरोपी कई वर्षों से नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में दोपहिया वाहनों की चोरी कर रहे थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर अन्य वारदात और गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि कोतवाली फेज-2 पुलिस ने सोमवार को निम्मी विहार पुस्ता के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान कैला भट्टा निवासी फरदीन उर्फ सोहेल (21), फैजान उर्फ कल्लू (23) और फिरोज (27) के रूप में हुई है। तीनों सगे भाई हैं और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों की रेकी करते थे। इसके बाद घरों, दुकानों, मॉल और साप्ताहिक बाजारों के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही कुछ ही मिनटों में लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाते थे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “30 मिनट में पूरा हुआ 3 किमी का सफर” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रहा। सड़कों पर वाहन ज्यादा होने से तीन किलोमीटर का रास्ता तय करने में लोगों को तीस मिनट तक का समय लग गया। स्थिति ऐसी बन गई कि शहर की प्रमुख सड़कें ही नहीं बल्कि सेक्टरों की आंतरिक सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। हैडिंग बताएं
सुबह के समय दफ्तर जाने वाले लोगों को इस वजह से देरी हो गई। समय से निकलने के बाद भी दफ्तर पहुंचने में लोगों को बीस मिनट तक का अतिरिक्त समय लग गया। स्कूली वाहन भी सड़कों पर उतरे तो हालात और बदतर हो गए। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूली वैन, ऑटो और ई रिक्शा से आवागमन करने वाले बच्चों को गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके बाद शाम चार बजे से ही सड़कों पर जाम के हालात बन गए। मॉडल टाउन, सेक्टर 61, 59, 52, 12-22, 34, 49, 18, 1, 15, 76, पर्थला रोड, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, महामाया फ्लाईओवर, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जाम ने लोगों को परेशान किया। वहीं डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया सप्ताह के पहले दिन वाहनों का दबाव ज्यादा रहने से ऐसे हालात बने।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “सेक्टर-122 की सुरक्षा होगी मजबूत लगेंगे बूम बैरियर और सीसीटीवी कैमरे” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-122 स्थित सामुदायिक केंद्र में आरडब्ल्यूए ने पहली जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई। इस बैठक में खासतौर पर हाल ही में सेक्टरों में बढ़ रही सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर सबसे - ज्यादा जोर दिया गया। ऐसे में अब सर्वसम्मित से प्रस्ताव पास करते हुए सीसीटीवी कैमरे, बूम बैरियर जैसी सुविधाएं जल्द शुरू करने पर सहमति बनी। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी - ने बताया कि हाल ही में कुछ सेक्टरों में देखा गया कि कुछ अराजक तत्व या तो घरों में घुसने का प्रयास करते हैं तो कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ सेक्टरों के गेट पर ही अभद्रता और मारपीट शुरू कर देते हैं। तरह की बढ़ती घटनाओं के बाद सेक्टर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बूम बैरियर तथा एएनपीआर कैमरा सिस्टम लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा महासचिव नितिन चौहान ने पिछले छह माह में कराये गए विकास कार्यों, प्रगति पर चल रही परियोजनाओं और आगामी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में मौजूद निवासियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
Noida News: अमर उजाला ने 07 जुलाई 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “सूरजपुर कलक्ट्रेट के बाहर जाम से मिलेगी राहत, सर्विस लेन पर बनेगी अस्थायी पार्किंग” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सूरजपुर स्थित कलक्ट्रेट और अन्य सरकारी कार्यालयों के बाहर सर्विस लेन पर रोज लगने वाले जाम से अब राहत मिलेगी। यहां वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आमने-सामने गाड़ियां फंस जाती हैं और रोज जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या को देख ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सर्विस लेन के किनारे अस्थायी पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए हैं। वर्क सर्किल को कहा गया कि कार्यालयों की बाउंड्रीवाल के सहारे जमीन को समतल कर वहां इंटरलाकिंग टाइल्स बिछाई जाए। इससे गाड़ियां खड़ी करने के लिए निर्धारित जगह उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही मुख्य सड़क और सर्विस लेन के बीच मौजूद कच्ची जगह की लैंड स्केपिंग भी कराई जाएगी। मिट्टी को इस तरह ठीक किया जाएगा ताकि वहां भी वाहन पार्क किए जा सकें। सीईओ ने कहा कि अभी सर्विस लेन पर दोनों तरफ वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। कई घंटों तक इन वाहनों को नहीं हटाया जाता। एमें में निकलने की जगह नहीं बचती। नई व्यवस्था लागू होने के बाद गाड़ियां पार्किंग में खड़ी होंगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। कर्मचारियों और आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 07 जुलाई 2026 का प्रमुख समाचार “.एक मिनट में 46 डायनासोर पहचानकर अव्युक्त ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा के सेक्टर-17 निवासी पांच वर्षीय अव्युक्त सिंह ने एक मिनट में सबसे अधिक डायनासोर की पहचान करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया है। अव्युक्त डीपीएस स्कूल के केजी के छात्र हैं। 8 फरवरी को साढ़े पांच वत्र के अव्युक्त ने मात्र एक मिनट के भीतर 46 डायनासोर की सही पहचान की। उन्होंने प्रत्येक डायनासोर का वैज्ञानिक नाम भी बिना किसी त्रुटि के बताया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने 41 डायनासोर की पहचान के पूर्व रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि 23 जून को की। अव्युक्त के पिता भास्कर सिंह ने बताया कि यह अव्युक्त का छठा रिकार्ड है। उनका पहला रिकार्ड उन्होंने मात्र दो वर्ष नौ महीने की आयु में बनाया था। इसके बाद उन्होंने देशों के झंडों तथा विश्व की प्रसिद्ध हस्तियों सहित कई अन्य श्रेणियों में भी रिकार्ड स्थापित किए हैं। उनकी उपलब्धियों को वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड्स (लंदन), इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स और इंटरनेशनल बुक आफ रिकार्ड्स से भी मान्यता मिल चुकी है। अव्युक्त की माता निधि शर्मा ने बताया कि बहुत छोटी उम्र से ही मैंने देखा कि अव्युक्त की याददाश्त असाधारण है और वह नई जानकारी बहुत तेजी से सीख लेता है। तभी मैंने उसकी जिज्ञासा को सही दिशा में विकसित करने का निर्णय लिया। आज उसकी इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाकर हमें बेहद गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन