विज्ञापन
नोएडा की 15 मई की प्रमुख खबरों में विकास कार्य, सड़क डायवर्जन, सीवर सुधार, कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट और प्रशासनिक कार्रवाई की बड़ी अपडेट शामिल हैं।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 15 मई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News:
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “सीआरपीएफ कैंप के सामने -40 दिनों तक रहेगा डायवर्जन” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि प्राधिकरण ने सीआरपीएफ कैंप के सामने दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके लिए डीएससी रोड पर करीब 40 दिन डायवर्जन रहेगा। रास्ते से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि डायवर्जन से यातायात बाधित नहीं हो इसकी व्यवस्था की गई है। नाला बनने के बाद इकोटेक-3 में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में हर वर्ष बारिश के बाद जलभराव की समस्या रहती है। प्राधिकरण ने पिछले साल सेक्टर में नाले का निर्माण कराया लेकिन उसे हिंडन नदी से जोड़ा नहीं जा सका। इस कारण जलभराव की समस्या जस की तस रही। अब मानसून से पहले प्राधिकरण ने सेक्टर के नाले को हिंडन से जोड़ने का काम शुरू किया है। औद्योगिक सेक्टर से डीएससी रोड और डीएससी रोड से हिंडन नदी तक नाला बनकर तैयार है। केवल डीएससी रोड से जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण बाकी है। वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि पहले चरण में सूरजपुर से कुलेसरा की तरफ जाने वाली सड़क पर काम शुरू किया गया है। इस कारण सीआरपीएफ कैंप के सामने से यातायात को मुख्य सड़क से सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। करीब 100 मीटर आगे जाकर यातायात फिर मुख्य सड़क पर पहुंचेगा। एक तरफ पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद दूसरी तरफ काम शुरू होगा। दूसरी तरफ भी 40 दिन तक ट्रैफिक को डायवर्ट कर काम कराया जाएगा। नाले का काम जुलाई तक पूरा होना है।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “130 मीटर रोड बनाने के लिए भेजा प्रस्ताव” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि यमुना प्राधिकरण ने 25 किमी लंबी 130 मीटर रोड को बनाने के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को प्रस्ताव दिया है। इससे यह सड़क ईस्टर्न पेरिफेरल सीधे एक्सप्रेसवे के अलावा एनएच-24 और भविष्य में प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगी। प्रस्ताव में इस पर 1700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि एनएचएआई को पत्र भेजकर 130 मीटर चौड़ी रोड बनाए जाने के लिए मांग रखी है। इस सड़क से नोएडा एयरपोर्ट को एनएचएआई की कई प्रमुख सड़कों कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इससे एनएच-24 जोकि अब एनई-3 के रूप में दिल्ली और मेरठ को जोड़ता है का ट्रैफिक सीधे नोएडा एयरपोर्ट आ सकेगा। एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव से इस मामले में पूर्व में भी यीडा के अधिकारियों ने वार्ता की थी। अब इसका औपचारिक प्रस्ताव भेजा गया है जिससे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सके और निर्माण शुरू यमुना सिटी में कराया जा सके। यीडा के अधिकारियों का कहना है कि 130 मीटर रोड बनने से यमुना सिटी व एयरपोर्ट को जहां नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को सीधे कनेक्टिविटी मिल जाएगी। वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, एनएच-24 और एनएच-91 से दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़ और आसपास के दूसरे प्रमुख जिले व शहर भी सीधे कनेक्ट हो जाएंगे। भविष्य में यमुना सिटी से खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे भी प्रस्तावित है। 130 मीटर इससे सीधे कनेक्ट रहेगी।
Hindi Today News:
Noida News: अमर उजाला ने 15 मई 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “सुधरेगी शहर की सीवरेज और पेयजल की समस्या, काम शुरू” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि गांवों में लंबे समय से बनी सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बृहस्पतिवार को सुधार कार्य शुरू किए गए। सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने करीब 14.14 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवर और जल लाइन सुधार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जल विभाग की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों के तहत बरौला, छिजारसी, हजरतपुर वजीदपुर और सर्फाबाद में सीवर नेटवर्क मजबूत होगा। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हजारों ग्रामीणों को जलभराव, दुर्गंध और गंदगी की समस्या से राहत भी मिलेगी। बरौला में 10 एमएलडी की क्षमता के सीवेज सम्पवैल का निर्माण शुरू कराया गया। साथ ही पुरानी क्षतिग्रस्त सीवर और जल. लाइनों को बदला जाएगा। इसकी लागत करीब 978.68 लाख है। वहीं छिजारसी गांव में सीवर और जल की 3375 मीटर लंबी लाइनें बिछाई जाएंगी। सीवर अनुरक्षण और चोक लाइनें सुधारी जाएंगी। इसमें 165.13 लाख का खर्च आएगा। हजरतपुर वजीदपुर गांव में 1280 मीटर की पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसकी लागत करीब 164.60 लाख रुपये होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, वरिष्ठ नेता करतार चौहान, कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतबीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 15 मई 2026 का प्रमुख समाचार “मारपीट के मामले में नहीं हुई कार्रवाई मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि दादरी कोतवाली जारचा क्षेत्र के गांव सिलारपुर कला में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे मारपीट में मामले में आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने पर एक युवक मोबाइल टावर पर युवक चढ़ गया। मामले की जानकारी पर स्वजन मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक को समझाकर रात करीब साढ़े आठ बजे नीचे उतारा।
सिलारपुर निवासी शिवम के पिता वीर पाल ने बताया कि लगभग तीन माह पहले उनके बेटे के साथ गांव के दो व्यक्ति व एक शाहपुर एक अन्य समेत चार लोगों ने मिलकर मारपीट की थी। कार में डालकर अल्ट्रा टेक चौकी ले गए थे। आरोप है कि वहां आरोपितों ने मारपीट की। मामले में काफी प्रयास करने के बाद पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मामला दर्ज हुए 90 दिन का समय बीत जाने के बाद भी चार्ज शीट न्यायालय में दाखिल नहीं की गई। मामले के बार में पुलिस से जानकारी लेने पर टरका रही है। आरोप है कि दो दिन पहले भी पुलिस ने शिवम को शाम आठ बजे रास्ते से उठाकर जारचा कोतवाली में रखा और दो बजे छोड़ा था।
Noida News: दैनिक जागरण के 15 मई 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “बिना लाइसेंस दौड़ रही 40 बसें सीज, 10 बसों के चालकों पर जुर्माना” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडाः परिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर डग्गामार और बिना लाइसेंस दौड़ा रहे बस चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ प्रशासन के साथ ग्रेटर नोएडा और नोएडा में डग्गामार बसों के चालकों को पकड़कर सख्त हिदायत दी गई। इन बसों को सेक्टर-35 में मोरना डिपो, कासना और जीएसटी कार्यालय पर खड़ा कराया गया है। यह जानकारी देते हुए आरटीओ डा. सियाराम वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में डग्गामार बसें चलाकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने की सूचनाएं मिल रही थी। टीम से इनकी गोपनीय जांच कराई गई। इसके बाद एआरटीओ नंद कुमार के साथ टीम ने परी चौक और यमुना एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिना वैध इसमें बिना परमिट, दस्तावेज, ओवरलोडिंग, अनुचित स्थानों पर सवारी उतारने लेने समेत परिवहन विभाग के नियमों का पालन करने की जांच की गई। टीम ने शाम तक 40 डग्गामार बसों को मौके पर सीज कर बड़ी कार्रवाई की। जबकि विभिन्न स्थानों पर 10 बसों के चालकों पर लाखों रुपये का चालान काटा गया है। विभाग की कार्रवाई से चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
Noida News:
विज्ञापन