विज्ञापन
नोएडा में जनगणना सख्ती, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति दबाव और साइबर ठगी से लेकर हत्या व फ्लैट फ्रॉड तक कई बड़ी घटनाएं सामने आईं।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 19 मई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर 1200 कर्मचारियों को नोटिस” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि स्वगणना व जनगणना प्रशिक्षण नहीं लेने वाले करीब 1200 कर्मचारियों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। अगर कर्मचारी 20 मई तक कार्य आदेश प्राप्त नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो सकती है। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह को जनगणना में भारसाधन अधिकारी बनाया गया है। कारी इंदु प्रकाश ने बताया कि अलग-अलग चरण में प्राधिकरण, शिक्षा और अन्य विभाग के करीब 3500 कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था जिनमें से 1200 लोग ही अभी तक अनुपस्थित हुए हैं। इनमें प्रगणक व सुपरवाइजर हैं। इनको पूर्व में नोटिस जारी कर प्रशिक्षण में आने को कहा गया था लेकिन अभी तक नहीं आए। ऐसे में इनको अब जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 के अंतर्गत अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। ये प्रगणक व सुपरवाइजर बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित हैं। ऐसे में इनको अंतिम नोटिस जारी कर 20 मई तक का समय दिया जा रहा है। तय समय में प्रगणक व सुपरवाइजरों को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र के कार्यालय में उपस्थित होकर प्रशिक्षण तथा कार्य आदेश प्राप्त करना सुनिश्चित करना होगा।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “टैंक फुल कराने से तेल जल्दी हो रहा खत्म टैंकर आने पर आपूर्ति हो रही सुचारु” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि शहर के पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने से आपूर्ति बिगड़ रही है। अगले दिन तेल कंपनी का टैंकर आने पर आपूर्ति दोबारा सुचारू हो रही है। पहले से ही कटौती होने के कारण तेल की सप्लाई कम हो रही है। ऊपर से टैंक फुल कराने के मामले और बढ़ गए हैं। जिस वजह से ऐसे हालात बन रहे हैं। पश्चिम एशिया संकट के चलते तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप पर की जाने वाली सप्लाई में कटौती कर दी है। शहर के एक पंप पर जहां औसतन 7000 लीटर पेट्रोल की सप्लाई होती थी, कटौती के बाद अब छह से साढ़े छह हजार लीटर आपूर्ति हो रही है। बगैर सूचना दिए कटौती करने की वजह से पंप संचालकों में नाराजगी भी है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद वाहन चालक टैंक फुल कराने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें लगभग 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। कुछ पेट्रोल पंप पर तो तेल भी खत्म हो गया। इस वजह से कुछ देर तक उन्हें काम रोकना पड़ा। बाद में तेल कंपनी का टैंकर आने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि इस बीच ईंधन की जमाखोरी से भी आपूर्ति लड़खड़ाई है। ईंधन के दाम दोबारा बढ़ने के डर से लोगों ने पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी करना शुरू कर दिया है। इस वजह से पंप से तेल समय से पहले ही खत्म हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के पंप पर ड्रम में ही ईंधन दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव धर्मवीर चौधरी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा खपत होने की वजह से तेल खत्म हो रहा है। कुछ पंप पर ऐसी स्थिति बनी कि उन्हें लोगों को लौटाना पड़ा। बाद में तेल कंपनी का टैंकर बुलाया गया।
Noida News: अमर उजाला ने 19 मई 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “ऑनलाइन गेम पर दोस्ती कर महिला से 10 लाख की ठगी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि साइबर जालसाजों ने एक महिला से ऑनलाइन गेम के माध्यम से दोस्ती की और ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। अब आरोपी महिला की मॉर्ड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। - इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बहन का 2023 में विकास कुमार से ऑनलाइन गेम के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और विकास ने निजी जानकारी जुटाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस और कोर्ट की मदद से पीड़िता को करीब 8.45 लाख रुपये वापस मिल गए। महिला का आरोप है कि इसके बाद ठग उनकी बहन के पुति, बेटी, गाड़ी नंबर और रोजमर्रा की गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजने लगा। इसके बाद फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 19 मई 2026 का प्रमुख समाचार “रुपयों के विवाद में चाकू के वार से घायल युवक की मौत, तीन पर हत्या का केस दर्ज” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कालोनी में रुपयों के विवाद में चाकू के वार से घायल युवक ने सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़ित स्वजनों ने दो दोस्तों समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मैनपुरी के कछुपुरा समशेर गांव का रहने वाला दीपक नोएडा की चोटपुर कालोनी में रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पुलिस का कहना है कि दीपक ने दोस्त अमन व पीयूष से कुछ पैसे उधार लिए थे। इसी बात को लेकर दीपक का दोनों दोस्तों से विवाद चल रहा था। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दीपक घर के पास ज्ञानदीप स्कूल के बाहर खड़ा था। तभी दोनों दोस्त वहां पहुंचे और कुछ देर बाद उनकी दीपक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने अन्य युवक की मदद से दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। पेट और शरीर के कई हिस्से में चाकू लगने से दीपक वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्वजन ने पुलिस को सूचना देकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। रात में ही सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सोमवार को दीपक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मां रमन देवी की शिकायत पर दोनों दोस्त व अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश में तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
Noida News: दैनिक जागरण के 19 मई 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “23.50 लाख में फ्लैट बेचकर दूसरे को फर्जी दस्तावेज से फिर बेचा” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-70 स्थित बसई गांव में एक व्यक्ति को 23.50 लाख. रुपये में फ्लैट बेचने के बाद दोबारा से फर्जी दस्तावेज पर युवक को बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जालसाजी और धोखाधड़ी में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाते हुए फेज-तीन थाना पुलिस में कोर्ट के आदेश पर मैनेजिंग डायरेक्टर और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया है दीपक कुमार ने बताया कि 10 मार्च 2017 की प्राइवेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरव राणा से मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में तीसरे तल पर 23.50 लाख में फ्लैट खरीदा था। बातचीत के बाद उन्होंने सौरव को टैक्स समेत 5.10 लाख जमा कराए। बाकी रकम एक हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से 18 लाख 40 हजार रुपये का लोन कराकर दिए। दावा है कि लोन के समय एमडी सौरव ने प्राधिकरण का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया था। कुछ दिन बाद किस्त जमा करने पर उन्हें शक हुआ तो जांच कराई। पता चला कि बिल्डर ने उनका फ्लैट विवादित खसरा भूमि पर बनाकर बेचा है। उन्होंने किस्त जमा नहीं की। आरोप ये भी है कि बिल्डर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका फ्लैट दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है। बिल्डर से विरोध किया तो धमकी दी।
Noida News:
विज्ञापन