नोएडा की ताज़ा खबरें: 2 अप्रैल 2026 की प्रमुख घटनाएं – प्लॉट योजना, मेट्रो अपडेट, क्राइम, सड़क हादसे और महंगाई की जानकारी।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 2 अप्रैल को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “छह को लॉन्च होगी 973 आवासीय भूखंड की योजना” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि यमुना प्राधिकरण अपनी 973 आवासीय भूखंड की योजना को छह अप्रैल को लांच करेगा। इसमें आवेदन के लिए एक महीने का समय मिलेगा। बुधवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह ने योजना को मंजूरी दे दी। प्राधिकरण की योजना के मुताबिक 18 जून को आवंटन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रेरा में इस योजना का पंजीकरण होने के बाद संशोधित दरों पर बोर्ड बैठक में फैसला हो चुका है। इसके बाद अब योजना में आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। छह अप्रैल से अगले एक महीने तक के लिए आवेदन ऑनलाइन खुले रहेंगे। लॉटरी भी जल्दी हो। इसके लिए अभी से तारीख तय कर दी गई है। ऐसे में असफल आवेदकों का पैसा भी शीघ्र उनको रिफंड कर दिया जाएगा।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक योजना में 162 वर्गमीटर से लेकर 290 वर्गमीटर तक भूखंड आवंटन के लिए शामिल किए गए हैं। योजना में शामिल भूखंड एयरपोर्ट के पास सेक्टर 15सी, 18 और 24ए में स्थित हैं। करीब = 755 भूखंड सामान्य श्रेणी के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा काश्तकार, औद्योगिक निवेशक के लिए भी भूखंड आरक्षण लागू होगा। पंजीकरण के समय सामान्य श्रेणी के आवेदकों को भूखंड के मूल्य का 10 प्रतिशत जमा करना होगा। यह धनराशि ऑनलाइन ही जमा कर सकेंगे।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की डीपीआर नामंजूर, मंत्रालय ने नई मांगी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-51 से किसान चौक तक ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की मंजूरी पुरानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर नहीं मिलेगी। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) से नई डीपीआर मांगी है। इसके पहले पुरानी डीपीआर में पहले चरण में 11 किलोमीटर और 7 स्टेशन शामिल थे उसे कम करते हुए एनएमआरसी ने 7.5 किलोमीटर व 5 स्टेशन की मंजूरी मांगी थी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अगर आरआरटीएस के प्रस्तावित रूट को भी मंजूरी मिल जाती है तो इस 5 स्टेशन वाले सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 तक के मेट्रो रूट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में अब नई डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। डीपीआर तैयार करने में समय नहीं लगेगा। अभी जो डीपीआर प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद केंद्र में है उसमें सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक 17.345 किलोमीटर की बनी है। इस दूरी में 11 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। डीपीआर को दूसरी बार एनएमआरसी बोर्ड के बाद नवंबर-2024 में यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसमें पहले चरण में 11 किलोमीटर और 7 स्टेशन सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123, सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-12 इकोटेक, सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा है। बाकी सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-10, सेक्टर-12 नॉलेज पार्क-5 स्टेशन दूसरे चरण में बनने हैं। आरआरटीएस का रूट गाजियाबाद से जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रस्तावित होने के बाद ग्रेनो वेस्ट से मेट्रो व रैपिड रेल के रूट समानांतर आगे बढ़ रहे। हैं। इसको देखते हुए एनएमआरसी ने आरआरटीएस या मेट्रो का निर्णय होने तक सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट का प्रस्ताव पुरानी डीपीआर से अलग कर मंत्रालय में बढ़ाया था। इसकी लागत का भी आकलन करीब 1250 करोड़ रुपये का कर लिया गया था। एनएमआरसी के एमडी कृष्ण करुणेश ने बताया कि हम इस पक्ष में हैं कि सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के बीच मेट्रो परियोजना जल्द शुरू हो।
Noida News: अमर उजाला ने 2 अप्रैल 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “पानीपत से कछुए पकड़ने मोपेड से सामना नहर आया युवक, गिरफ्तार” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के समाना नहर से प्रतिबंधित कछुआ पकड़कर ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 16 कछुए, एक मोपेड और जाल बरामद किया है। कछुओं को वन विभाग की टीम को सुपुर्द किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि हरियाणा के पानीपत के राजनगर निवासी गगन बुधवार को अपनी मोपेड से यहां कछुआ पकड़ने आया था। वह करीब एक साल से तस्करी कर रहा था। आरोपी ने नहर में जाल बिछाकर 16 कछुओं को पकड़ लिया। वह एक कट्टे में भरकर ले जा रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिल गई। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कछुए का तेल व दवाइयों में इस्तेमाल करने के लिए बेचता है।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 2 अप्रैल 2026 का प्रमुख समाचार “बच्चे की हत्या के मामले में महिला 13 साल बाद दोषमुक्त” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि जिला यायालय ने 13 साल बाद एक बच्चे की हत्या के मामले में महिला को दोष मुक्त करार दिया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने गवाहों और साक्ष्यों का आकलन करने के बाद यह फैसला सुनाया। घटना के बाद महिला 18 महीने जेल में बंद रही। इसके बाद से जमानत पर जेल से बाहर थी। हालांकि महिला के बेटे के केस जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में अभी विचाराधीन है। घटना नोएडा के सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के चोटपुर बहलोलपुर गांव की है। निर्मल परामानिक ने केस दर्ज कराया कि 29 सितंबर, 2013 की शाम छह बजे उसका लड़का टोटन मकान के सामने कुल्ला दातून कर रहा था। वहीं पास में किशोर खड़ा था। दातून के समय कुछ छीटे किशोर के ऊपर चली गई। आरोप लगाया है कि इस बात पर किशोर ने टोटन के साथ गाली गलौज की। किशोर की मां राधा हलधर भी मौके पर आ गई। आरोप लगाया कि राधा हलधर ने टोटन की गिरेबान पकड़कर नल के चबूतरे से नीचे खींचकर लात-घुसों से मारना शुरू कर दिया। तभी किशोर ने टोटन के सीने में चाकू घोंप दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस, दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपित किशोर की उम्र करीब 18 साल थी। राधा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही उसके नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। जिस पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई चल रही थी। मृतक पक्ष की 'तरफ से सात गवाह पेश किए गए। इनमें मृतक के पिता व भाई ने मौके पर होने का दावा किया। जबकि फूफा मुकेश सिंह ने तहरीर लिखी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि मृतक के पिता और भाई ने अपने आप को मौके पर बताया था, लेकिन कोर्ट में गवाही के दौरान क्रास एग्जामिनेशन में दोनों का झूठ सामने आ गया। घटना के समय दोनों मौके पर नहीं थे। पिता घटना के दिन सेक्टर-62 की एक फैक्ट्री में काम. कर रहा था। छुट्टी होने के बाद वह छह बजे तक घर पहुंचा था। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। मृतक का भाई घटना के समय 10 किमी दूर था। पोस्टमार्टम में हत्या चाकू के वार से होनी स्पष्ट नहीं है। अधिवक्ता ने बताया कि गवाही झूठी निकलने और चाकू के वार से हत्या की स्पष्ट रिपोर्ट नहीं होने पर कोर्ट ने राधा हलधर को दोषमुक्त करार दिया
Noida News: दैनिक जागरण के 2 अप्रैल 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि फेज वन और सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। स्वजन ने संबंधित थाने में अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच कर रही है। फरीदाबाद सेक्टर-91 स्थित सूर्या विहार के रहने वाले मुकेश की बेटी सृष्टि 28 मार्च की शाम स्कूटी से शुभम नाम के युवक संग घर लौट रही थी। सेक्टर 15ए के गेट के पास मारुती डिजायर कार का चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया। स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि शुभम के कोई गंभीर चोट नहीं आई। मुकेश का कहना है कि उनकी बेटी के अस्पताल में तीन आपरेशन हो चुके हैं। उन्होंने फेज वन थाने में वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, बिहार औरंगाबाद के मुमघियाती बीघा गांव के रंजीत कुमार अपनी साली अंजली के साथ बाइक से जिला अस्पताल में अपनी पत्नी को देखने के लिए जा रहे थे। सेक्टर 22 से सेक्टर 39 की ओर जाते समय सेक्टर 35 बारात घर के पास से दिल्ली नंबर की कार का चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया। उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंजली और रंजीत घायल हो गए। रंजीत ने उपचार के बाद सेक्टर 24 थाने में वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्जकराया।
Noida News:
Noida Today News: दैनिक जागरण के 2 अप्रैल के अंक में “कोयला व लकड़ियों की कीमतें पांच रुपये प्रति किलो तक बढ़ीं” शीर्षक से भी समाचार प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। विशेष रूप से रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति में कमी और उसकी बढ़ती कीमतों ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। गैस सिलिंडर महंगे होने के करण घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर धूप में लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रही है। वर्तमान स्थिति में सिलिंडर में एलपीजी भरवाने के लिए लोगों लगभग 350 रुपये प्रति किलो तक खर्च करना पड़ रहा है, जो आम आदमी के लिए बहुत भारी है। कोयले की कीमत में 5 प्रतिशत और लकड़ियों की कीमत में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में जिन लकड़ियों को 12 रुपये प्रति किलो में खरीदा जाता था उन्हें 20 से 25 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा है। शहर के स्कूल और कालेजों में कैंटीनों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कहीं खाना मिलना बंद हो गया है तो कहीं महंगे दामों पर उपलब्ध है कोयला व्यापारी इरफान खान ने बताया कि पहले घरेलू कम, होटल संचालक अधिक पहुंचते थे आज घरेलू भी लोग लकड़ी कोयला खरीदने पहुंच रहे हैं। कुछ काम तंदूर पर और चूल्हें पर कर रहे हैं।