विज्ञापन
22 अप्रैल के नोएडा समाचार: आत्महत्या, शादी से पहले मौत, श्रमिकों के लिए योजनाएं, एयरपोर्ट के पास गेस्ट हाउस और धोखाधड़ी केस की बड़ी खबरें।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 22 अप्रैल को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने फंदे से लटककर की आत्महत्या” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर के फ्लैट में रहने वाले 19 वर्षीय प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने सोमवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह इस घटना का पता चला। पुल मौके से चार पेज का सुसाइड *नोट मिला है। इसमें छात्र ने माफी मांगते हुए लिखा है कि सॉरी मम्मी-पापा जैसा बनना चाहता था, वैसा नहीं बना सका। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से श्रावस्ती के भिनगा निवासी अवधेश कुमार चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहा था। वह चाइल्ड पीजीआई परिसर के फ्लैट में रहता था। मंगलवार को प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचा तो दोस्त फ्लैट से बुलाने गया तो शव पंखे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर अवधेश के परिजनों को जानकारी दी। पिता अवनीश कुमार ने बताया कि अवधेश तीन माह पहले ही यहां रहने आया था। सोमवार को उसने परिवार से फोन पर बातचीत भी की थी। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी गई है।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “दूल्हे का सेहरा बंधने से पहले आई दुल्हन की मौत की खबर” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि गांव मुरादगढ़ी में उस समय सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन की मौत की खबर दूल्हे के घर पहुंची। मंगलवार को दोनों की शादी थी और परिवार के लोग बरात की तैयारी कर रहे थे। गांव मुरादगढ़ी निवासी बिजेंद्र सिंह के बेटे कौशल का विवाह बुलंदशहर के थाना काकोढ़ क्षेत्र निवासी पूर्व सैनिक की बेटी से होना था। शादी के लिए काफी समय से तैयारी चल रही थी। पूर्व सैनिक वर्तमान में नोएडा में रहते हैं और बरात रबूपुरा से नोएडा जानी थी। मंगलवार को दूल्हे का परिवार बरात की तैयारी में जुटा था। रिश्तेदार घर पर आए हुए थे। हर खुशी का माहौल था। तभी युवती की मौत की खबर आ गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। हर कोई यह जाना चाह रहा था कि आखिर क्या हुआ था। इस खबर के बाद परिवार में मातम छा गया और परिवार के लोग सीधे नोएडा रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात बीमारी के कारण युवती की मौत हुई है। जिसके बाद परिवार के लोग उसे ककोड़ लेकर आए और यहीं पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Noida News: अमर उजाला ने 22 अप्रैल 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “कंपनियों के बाहर श्रमिकों को मिलेगा सस्ता भोजन” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अफसरों को माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यस्थल, आवासीय क्षेत्रों और निर्माणाधीन साइटों के बाहर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा सके। डीएम ने कहा कि इसके अलावा एनजीओ के माध्यम से उद्योगों के बाहर श्रमिकों को सस्ता व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना है। श्रमिकों के लिए कार्यस्थल, आवासीय क्षेत्रों और कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। इन आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन आदि की व्यवस्था होगी। वहीं, उद्योग व निर्माण स्थलों पर सुलभ व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए जल्द व्यवस्था की जानी है।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 22 अप्रैल 2026 का प्रमुख समाचार “नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक बनेगा हाई कोर्ट का अतिथि गृह” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक हाई कोर्ट का अतिथि गृह बनेगा। इसके नजदीक अर्द्ध सैनिक बलों को ग्रुप सेंटर के लिए भी जगह दी जाएगी। सेक्टर नौ में भूखंड उपलब्ध कराने के लिए यीडा के नियोजन विभाग ने योजना तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय विभागों की ओर से भी यीडा से नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक जमीन मांगी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट की बेंच की मांग वर्षों से हो रही है, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। उधर, जिले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का अतिथि गृह बनने की संभावना है। यीडा से जमीन मांगी है। यीडा की ओर से सेक्टर नौ में अतिथि गृह के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है। सेक्टर नौ एयरपोर्ट के नजदीक है। इसके आसपास ही यीडा अर्द्ध सैनिक बलों को भी जमीन उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। उनकी ओर से भी यीडा से जमीन की मांग की है। इसमें आइटीबीपी, सीआइएसएफ, बीएसएफ, ब्यूरो आफ इमिग्रेशन आदि शामिल हैं। इसमें अर्द्ध सैनिक बलों के लिए आवास, प्रशिक्षण केंद्र व अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। यीडा अधिकारियों का मानना है कि अर्द्ध सैनिक बलों की नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। क्षेत्र में अनुशासित माहौल रहेगा। कई केंद्रीय विभागों की ओर से भी बना नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक जमीन की मांग के प्रस्ताव यीडा को मिले हैं। यीडा उनकी जमीन की मांग के सापेक्ष सेक्टरों में जमीन की उपलब्धता, मास्टर प्लान में सेक्टरों के लिए आरक्षित श्रेणी के आधार पर उनका परीक्षण कर रहा है।
Noida News: दैनिक जागरण के 22 अप्रैल 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “कोर्ट के आदेश पर 1.4 करोड़ की धोखाधड़ी में आठ पर मामला दर्ज” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने दो फर्म के निदेशक समेत आठ आरोपितों के खिलाफ 1.4 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि प्रोजेक्ट में लगाई रकम बार-बार मांगने के बाद भी आरोपित वापस नहीं कर रहे हैं। इसके चलते कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। गाजियाबाद के सूर्य नगर निवासी राकेश कुमार मैसर्स आरके इंटर प्राइजेज फर्म, के प्रोपराइटर हैं। उनसे दिल्ली निवासी अविनया रियल टेक इंडिया लिमिटेड के निदेशक नवीन त्यागी ने संपर्क कर उत्तर प्रदेश में एक साथ कार्य करने के लिए अनुबंध किया था। 'एक प्रोजेक्ट के निर्माण का कार्य शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट में सुपर सिटी डेवलपर्स के निदेशक दीपक मंगलानी भी शामिल थे। प्रोजेक्ट में राकेश कुमार ने करीब 1.19 करोड़ निवेश किए थे। विभिन्न कारणों के चलते नवीन त्यागी और दीपक मंगलानी ने आपस में अनुबंध समाप्त कर दिया। इससे उसका भुगतान अटक गया। पीड़ित ने दोनों फर्म के निदेशक से मिलकर अपना भुगतान मांगा। पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपित सहमत हो गए थे। इसके बाद भी सिर्फ 15 लाख रुपये भुगतान किए, जबकि 1.4 करोड़ रुपये अब भी बकाया है। आरोपितों द्वारा धनराशि के भुगतान में लगातार टालमटोल से परेशान होकर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया नवीन त्यागी और दीपक मंगलानी समेत करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Noida News:
विज्ञापन