24 जुलाई के अखबारों से पढ़ें नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सभी बड़ी खबरें। बिल्डरों पर कार्रवाई, कोचिंग सेंटर सील, हत्या, पीजी अग्निकांड और दहेज उत्पीड़न की प्रमुख अपडेट।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 24 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “गोल्फ ग्रीन बिल्डकॉन का कार्यालय सील, अंसल बिल्डर को दी चेतावनी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि दादरी तहसील की टीम ने बृहस्पतिवार को बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। टीम ने स्टांप शुल्क का बकाया जमा नहीं करने पर नोएडा स्थित गोल्फ ग्रीन बिल्डकॉन बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया जबकि अंसल हाइटेक टाउनशिप और उत्तर स्टील्स एंड एसोसिएट्स बिल्डर के कार्यालय पर मुनादी कराई है। बिल्डर को 24 घंटे का समय दिया गया है। अंसल पर यूपी रेरा की 300 से ज्यादा आरसी का 77 करोड़ रुपये से अधिक बकाया हैं। एसडीएम दादरी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि अंसल हाईटेक टाउनशिप लिमिटेड और उत्तम स्टील एंड एसोसिएट के प्रोजेक्ट और सील कार्यालय पर मुनादी कराई गई है। 24 घंटे में बिल्डर ने पैसा जमा नहीं कराया तो गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैसा नही देने पर बिल्डर की 16 हेक्टेयर जमीन को कुर्क किया जा चुका है। अगले माह इसकी नीलामी होगी। वहीं नोएडा के सेक्टर 79 में गोल्फ ग्रीन बिल्डकॉन बिल्डर का कार्यालय सील किया गया है। बिल्डर पर स्टाम्प शुल्क का 5.31 करोड़ बकाया है। बिल्डर के इस प्रोजेक्ट का आधा हिस्सा अभी निर्माणाधीन है। बकाया जमा करने के बाद ही सेल्स ऑफिस को खोला जाएगा।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “अग्निशमन सुरक्षा की जांच में फेल पांच कोचिंग सील.” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि अग्निशमन सुरक्षा जांच में फेल ग्रेटर नोएडा के पांच कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है। इनमें अग्निशमन उपकरणों की कमी मिली थी। ग्रेनो प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को 13 कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण के बाद कार्रवाई की। सील संस्थानों में ट्यूटोरिक्स ट्यूशन सेंटर, एनविक इंफोटेक, इनकैप सेंटर, मेरिट एजुकेशन और पैंडुलम एडु क्लासेज शामिल हैं। अल्फा वाणिज्यिक क्षेत्र के ट्रेडेक्स टावर एक और ओम टावर स्थित इन संस्थानों की जांच की गई। इन संस्थानों को पहले ही निरीक्षण में जरूरी उपकरण नहीं मिलने पर चेतावनी दी गई थी। संस्थानों की मांग पर दो सप्ताह का अतिरिक्त समय भी दिया गया था। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वालों संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा उपाय नहीं मिलने पर संस्थान सील किए जाएंगे।
Noida News: अमर उजाला ने 24 जुलाई 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “शराब पीने के दौरान दिया धक्का, मौत” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक शख्स ने मजदूर को तेज धक्का दे दिया। इससे उसका सिर पत्थर से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फेज-2 में रहने वाले शिशुपाल और टीटू दोनों मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार रात शिशुपाल और टीटू एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान टीटू के रिक्शे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि नशे की हालत में टीटू ने शिशुपाल को धक्का दे दिया। शराब पीने के बाद दोनों श्रमिक आपस में करने लगे थे धक्का लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा और उसका सिर पास में पड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिशुपाल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सत्यपाल की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक शिशुपाल (35) पुत्र मक्खन नोएडा के सेक्टर-87, फेज-2 में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 24 जुलाई 2026 का प्रमुख समाचार “युवती ने पीजी के दो संचालकों पर कराया केस” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर 19 के तीन मंजिला घर की ऊपरी मंजिल पर बने पीजी के कमरे में लगी आग के लिए युवती ने पीजी के दोनों संचालक की लापरवाही बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कहने के बाद भी एसी की मरम्मत नहीं कराई, जिससे आग लगी थी। आग में उनकी और रूम पार्टनर का आठ लाख रुपये कीमत का सामान जला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि नोएडा सेक्टर 137 के रायल पार्क टावर की नेहल मदानी नोएडा सेक्टर 19 के तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर बने स्टार लिविंग पीजी में रहती हैं। प्रांजलि श्रीवास्तव उनकी रूम पार्टनर हैं। पीजी में लगे एसी की पार्टनरत के लिए उन्होंने संचालक को अवगत कराया था। बताया था कि एसी चलने पर स्पार्किंग होती है, आरोप है कि दोनों संचालक ने अनदेखी की। इससे 19 जुलाई को विंडो एसी में शार्ट सर्किट से पीजी में आग लग गई थी। तीसरी मंजिल से भड़की आग दूसरी मंजिल तक पहुंची थी। अग्निशमन कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग बुझाई थी। उनके बीकाम के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आइफोन समेत दो मोबाइल, लैपटाप, 21 हजार रुपये और प्रांजलि के बार काउंसिल, एलएमएम समेत शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत कीमती सामान जल गया था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने पर बताया कि पीड़िता की शिकायत पीजी के दोनों संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
Noida News: दैनिक जागरण के 24 जुलाई 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “महिला ने पति समेत सात पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा डेल्टा दो की रहने वाली महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जबरन उपचार के नाम पर इलेक्ट्रिक शाक लगवाने व मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा डेल्टा दो की रुचिका की शादी फरवरी 2025 में साकीपुर गांव के अमित से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास शिमला, ससुर सुबेराम, ननद अंजली, देवर गौरव, योगेश व दादा प्रीतम परेशान करने लगे थे। जहां दादा और ससुर ने दहेज में मिली रकम और सामान को लेकर असंतोष जताया तो देवरों ने बड़े गीत पर नाचने के वीडियो प्रसारित कर बदनामी की। सास और ननद ने शारीरिक रूप से कमजोर बताकर जबरन उपचार कराया। रिपोर्ट सही आने पर चिकित्सक ने कोई समस्या होने से इन्कार किया तो बीएएमएस ननद ने उपचार कराने पर जोर दिया। जबरन एक्सरे कराए और इलेक्ट्रिक शाक दिलवाकर कई परीक्षण करवाए। इसकी रिपोर्ट के आधार पर बदनामी की। ससुर ने रिश्ता खत्म करने की चेतावनी दी। पति की शादी छोटी बहन से करने का प्रस्ताव भी रखा। मई 2025 में स्वजन मायके ले गए। सास और पति ने गहने भी नहीं दिए। डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन