31 मार्च 2026 की नोएडा की बड़ी खबरें—लिफ्ट हादसा, जेवर एयरपोर्ट अपडेट, यीडा भूखंड योजना और ओखला पक्षी विहार में जल संकट की पूरी जानकारी।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 31 मार्च को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिमालय प्राइड सोसाइटी में सोमवार को -बुजुर्ग महिला 20 मिनट तक लिफ्ट में फंस गईं। गर्मी से परेशान महिला का बीपी बढ़ गया। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी जिसके बाद वह चक्कर खाकर गिर गई। सोसाइटी निवासियों ने डीसीपी कार्यालय जाकर मामले की शिकायत की।
सोसाइटी निवासी अभिषेक सिकरवार ने बताया कि बी टावर निवासी महिला सोमवार सुबह 11 बजे लिफ्ट में नीचे से 10वें मंजिल पर अपने फ्लैट में जा रही थीं। दसवीं मंजिल पर लिपट के पहुंचने के बाद बिजली ट्रिपिंग की वजह से लिफ्ट तेजी से नीचे गिरने लगी। छठी मंजिल पर आकर लिफ्ट रुक गई। तेजी से गिरी लिफ्ट के अचानक रुकने से बुजुर्ग महिला घबरा गई। गर्मी के कारण उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। लिफ्ट में लगे पंखे में काम नहीं कर रहे थे। बीपी बढ़ने के बाद उन्हें घुटन होने लगी। गेट बजाने और जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज से लोगों को पता चला। उसके बाद मेंटेनेंस के लोग उन्हें निकालने के लिए आए। करीब 20 मिनट बाद उन्हें निकाला जा सका। बाहर निकलते के साथ ही महिला बेहोश होकर नीचे गिर गई।
निवासियों ने बताया कि महिला का पूरा शरीर कांप रहा था। उन्हें तुरंत सोसाइटी में ही एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां उन्हें थोड़ा आराम मिला। उनके परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। तीन दिन पहले भी 12 लोग फंसे थे सोसाइटी में तीन दिन पहले भी कन्या पूजन के लिए जा रही 10 कन्याओं सहित 12 लोग लिफ्ट में एक घंटे से अधिक समय तक फंस गए थे। आरोप है कि लिफ्ट में लगाए गए बचाव के उपकरण काम नहीं करते हैं। अलार्म बजता नहीं है। पंखा नहीं चलता। साथ ही लाइट भी बंद हो जाती है। इससे लिफ्ट में फंसने की वजह से लोगों की हालत खराब हो जाती है। यह समस्या प्रतिदिन बढ़ रही है। इसका समाधान करने के लिए कोई तैयार नहीं है। एओए अध्यक्ष सीमा ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “बकास की रिपोर्ट आने के 45 दिनों में शुरू होंगी उड़ानें” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण के बाद कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा की स्थिति ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (बकास) की एक और रिपोर्ट आनी है। रिपोर्ट आने के 45 दिनों में घरेलू उड़ानें शुरू हो सकेंगी। नोएडा हवाई अड्डे का निर्माण करने वाली स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल ने पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में बने एयरपोर्ट का निर्माण किया है। इसमें टर्मिनल, 3900 मीटर की हवाई पट्टी, एटीसी टावर, ढाई लाख मीट्रिक टन क्षमता का कार्गो आदि इंफ्रास्ट्रक्चर यात्रियों के स्वागत और उड़ानों के लिए तैयार है। इससे पहले बकास की रिपोर्ट एयरपोर्ट (एनआईए) ने कार्य पूरा करने आनी आवश्यक है। नोएडा इंटरनेशनल के बाद रिपोर्ट के लिए आवेदन किया है हरी झंडी मिलने के 45 दिनों में हवाई अड्डे से इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया अपनी उड़ानें शुरू कर देगा। बकास की रिपोर्ट के बाद ही मिली थी लाइसेंस की मंजूरी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 5 मार्च को नागरिक उड्डयन विभाग से लाइसेंस की मंजूरी मिली थी। बकास की पहली रिपोर्ट के बाद लाइसेंस जारी किया गया था।
Hindi Today News:
Noida News: अमर उजाला ने 31 मार्च 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “स्थापना दिवस पर होगा लोकार्पण व शिलान्यास” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा प्राधिकरण 17 अप्रैल को स्थापना दिवस के मौके पर कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी में है। इनमें सेक्टर-96 में बनकर तैयार हुए प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन समेत अन्य परियोजनाओं को शामिल किया जाएगा। परियोजनाओं की सूची सभी वर्क सर्कल और विभागों से तैयार कराई जा रही है। आने वाली 17 अप्रैल को नोएडा की स्थापना के 50 साल पूरे हो जाएंगे। इसको यादगार बनाने के लिए प्राधिकरण के नए दफ्तर के अलावा सेक्टर-62 मॉडल गोलचक्कर स्काईवॉक, जीआईपी मॉल के सामने बने घंटाघर, भंगेल एलिवेटेड रोड के लिए बनने वाले लूप सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कराया जाएगा। औपचारिकता के तौर पर भंगेल एलिवेटेड रोड का भी शुभारंभ कराया जाएगा।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 31 मार्च 2026 का प्रमुख समाचार “40 वर्गमीटर भूखंड की यमुना प्राधिकरण जल्द लाएगा योजना” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि यमुना प्राधिकरण श्रमिक वर्ग के लिए आवासीय भूखंड योजना जल्द लेकर आएगा। इसके साथ ही सेक्टर पांच में भी आवासीय भूखंड योजना की प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। नई आवंटन दरें एक अप्रैल से लागू हो रही हैं। के राकेश कुमार सिंह अप्रैल पहले सप्ताह में यीडा 973 भूखंड की योजना निकालने जा रहा है। योजना रेरा पंजीकरण काफी दिनों से लंबित है। यीडा ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 11 हजार करोड़ बजट प्रस्तावित किया है। राजस्व प्राप्ति के लिए सबसे अधिक जोर भूखंड योजनाओं पर है। इसमें खासकर आवासीय श्रेणी शामिल है। आवासीय योजना में प्राधिकरण को लाखों आवेदन मिलते हैं। एकमुश्त भुगतान का विकल्प होने से प्राधिकरण के खजाने में एक साथ करोड़ों रुपये एकत्र होते हैं। इसलिए यीडा ने आगामी वित्त वर्ष में भूखंड योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। श्रमिक वर्ग के लिए बोर्ड से अनुमति के बावजूद यीडा अभी तक भूखंड योजना नहीं निकाल सका है। इसमें 40 वर्गमीटर के तकरीबन आठ हजार भूखंड आवंटित करने का लक्ष्य है। सेक्टर पांच में आवासीय व सोसायटी आदि के लिए भूखंड योजना भी निकाली जा सकती है। सेक्टर 15 सी में यीडा की आवासीय भूखंड योजना कई माह से अटकी हुई थी। पहले रेरा पंजीकरण मिलने में समय लगा, फिर आवंटन दरें पुनरीक्षित होने के कारण 973 भूखंड की इस योजना को यीडा ने नए वित्त वर्ष तक के लिए टाल दिया था। आवासीय श्रेणी में 3.5 प्रतिशत दर वृद्धि की है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होने के बाद पहले सप्ताह में यह योजना भी लांच होने जा रही है। यीडा सीईओ राकेश सिंह का कहना है कि नई भूखंड योजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पूर्व में रेरा में पंजीकृत हो चुकी योजना जल्द लांच की जाएगी।
Noida News: दैनिक जागरण के 31 मार्च 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “आगरा कैनाल की सफाई करने को रोका पानी, ओखला पक्षी विहार में पड़ा सूखा ” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि ओखला पक्षी विहार में पिछले 15 दिनों से सूखा पड़ा है। इससे गर्मी के दिनों में दूर मीलों से पानी की तलाश में आने वाले पक्षियों को बिन पानी के लौटना पड़ रहा है। गर्मी में पक्षियों का डेरा ओखला पक्षी विहार मुख्य रहता है। पानी न रहने से पक्षियों को अन्य जगह डेरा डालना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से आगरा कैनाल में सफाई कार्य चल रहा है। पानी को मथुरा की ओर डायवर्ट कर दिया है। 15 मार्च से पानी बंद करा गया है और अभी 15 अप्रैल तक ओखल पक्षी विहार को पानी नहीं मिल सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह नियमित रखरखाव कार्य है और हर साल किया जाता है। लगभग एक माह से जल आपूर्ति न होने से पक्षियों के हैबिटेट पर असर पड़ेगा। वहीं वन विभाग ने सिंचाई विभाग से ओखला पक्षी विहार को जल्द से जल्द पानी देने को कहा है। जिससे पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सकेगी।
Noida News :