
Noida News /ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 52,200 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाना जारचा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एनटीपीसी विद्युत नगर निवासी रामनिवास सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने लोन लेने के लिए पीएनबी बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया था। उसके कॉल करने के कुछ देर बाद एक नंबर से उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसे लोन मिल जाएगा, लेकिन उसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उसके द्वारा हां करने पर उसने एक पीडीएफ भेजी और 1600 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पैसे ट्रांसफर करने के बाद उक्त व्यक्ति ने उसे इंश्योरेंस के नाम पर 4900 रुपये और ट्रांसफर करने के लिए कहा।
रामनिवास का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने झांसे में लेकर विभिन्न औपचारिकताओं के नाम पर उससे 52,200 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जब उसने लोन के लिए फोन किया तो आरोपी ने और पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसका सारा पैसा डूब जाएगा। साइबर ठगी का अहसास होने पर उसने इसकी शिकायत थाना जारचा की साइबर हेल्प डेस्क की थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को थाना फेस 2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 लाख रुपए, लैपटॉप मोबाइल फोन व बड़ी संख्या में लोगों का डाटा बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य किसी से मिलने फेस टू आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने राजवीर, नितिन, निकेतन व रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 5 लाख रुपए, लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम व बड़ी संख्या में लोगों का डाटा मिला है।
पकड़े गए आरोपियो ने बताया कि वह गाजियाबाद में कॉल सेंटर चलाते हैं। वह प्लेसमेंट कंपनियो से लोगों का डाटा ले लेते थे। इसके फोन कर उन्हें बेहतर कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। विभिन्न औपचारिकताओं के नाम पर वह लोगों से पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करा लेते थे। पैसे लेने के बाद यह लोगों का फोन उठाना बंद कर देते। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पांडिचेरी में भी साडे सात लाख रुपए ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों ने ऑनलाइन ठगी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। Noida News
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।