नोएडा 8 अप्रैल 2026: स्कूल नियम सख्त, IGL गैस महंगी, स्ट्रीट फूड से फूड पॉइजनिंग के मामले सामने आए, आम लोगों की परेशानी बढ़ी।

Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 8 अप्रैल को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News:
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “नियम ताक पर, स्कूल में बिक रहीं कॉपी-किताबें” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर ओमेगा स्थित स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कॉपी किताब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिभावकों ने विरोध दर्ज कराया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल परिसर में किताबें बेचना नियमों का उल्लंघन है। आरोप है कि अभिभावकों पर स्कूल परिसर से ही कॉपी-किताब खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि जब आदेश है कि स्कूल किसी खास जगह से किताबें, नोटबुक, यूनिफॉर्म, बैग या अन्य चीजें खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है तो परिसर में किताबें क्यों बेची जा रही हैं। इसके साथ ही अप्रूव्ड पाठ्यक्रम के अलावा अतिरिक्त स्टडी मैटेरियल निर्धारित या थोपी नहीं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता अपनी पसंद के किसी भी वेंडर से उचित बाजार मूल्य पर किताबें, यूनिफॉर्म और संबंधित मैटेरियल खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं बशर्ते वो निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप हों। उसके बावजूद किताबों को एक ही जगह से लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह से शिकायत की है। वहीं डीआईओएस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “हर साल नहीं बदलेगी ड्रेस, स्कूल नहीं माने तो रद्द होगी मान्यता” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि निजी स्कूल 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय . (शुल्क विनियमन) 2018 में दिए गए प्रावधानों के तहत 7.23 फीसदी ही फीस वृद्धि कर सकते हैं। उसे भी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।एनसीईआरटी की ओर से प्रकाशित पुस्तकों से पठन-पाठन को प्राथमिकता से प्रोत्साहित किया जाए। हर साल किताबें न बदली जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी शिकायत मिली तो स्कूल की मान्यता रद्द की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई जिला शुल्क नियामक समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने यह हिदायत दी। बैठक में अभिभावकों की शिकायतों को प्रशांत सिंह ने रखा। कमेटी ने निर्णय किया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को किताबें, ड्रेस, जूते, मोजे आदि किसी विशिष्ट दुकान से लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। स्कूल से पांच निरंतर शैक्षणिक वर्षों के भीतर पोशाक में परिवर्तन नहीं किया जाए यदि परिवर्तन जरूरी हो तो जनपदीय शुल्क नियामक समिति के समक्ष प्रस्ताव व अनुमोदन के बिना परिवर्तन न करें। स्कूलों में के स्विमिंग पूल में महिला व पुरुष कोच अनिवार्य होंगे।
Hindi Today News:
Noida News: अमर उजाला ने 8 अप्रैल 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “आईजीएल के दाम बढ़ने से खाना बनना हुआ महंगा” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि गैस किल्लत के बीच आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) ने पहले तो उद्यमियों को नोटिस भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए बोला था। अब गैस के दाम बढ़ने से जिले के लगभग साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को महंगे दाम में गैस लेनी पड़ेगी। 1.70 रुपये प्रति प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) कीमत में बढ़ोतरी क गई है। स्थिति अनुकूल होने के बजाय बिगड़ती जा रही है। एलपीजी गैस की समस्या तो बनी ही थी। आईजीएल ने भी अपने दाम बढ़ाकर जिले के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब खाना बनाना उनके लिए महंगा होगा। अभी तक 47.76 रुपये प्रति एससीएम की कीमत उपभोक्ताओं को चुकानी पड़ रही थी। दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं को 49.46 रुपये प्रति एससीएम की कीमत चुकानी पड़ेगी। सेक्टर 22 निवासी आशीष सिंह ने बताया कि दाम बढ़ने से जेब पर कुछ असर जरूर पड़ेगा। ये दाम स्थिर रहेंगे या और बढ़ेंगे ये भी स्पष्ट नहीं है।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 8 अप्रैल 2026 का प्रमुख समाचार “चिकन एग रोल खाने से एक ही परिवार के चार बीमार” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि जगतफार्म मार्केट में स्ट्रीट फूड स्टाल से चिकन एग रोल खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क निवासी अनिल पासवान के परिवार ने आरोप लगाया है कि जगत फार्म के रोशनी एग रोल नामक दुकान से पांच अप्रैल को चिकन एग रोल खरीदा था। चिकन एग रोल खाने के बाद सभी लोग घर पहुंचे। सबसे पहले उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ी, जिसे निजी अस्पताल से दवा दिलाकर लाए। थोड़ी ही देर बाद सभी लोग बीमार पड़ गए। उन्होंने बताया कि चिकन एग रोल खाने के कुछ समय बाद ही सभी को बेचैनी महसूस होने लगी थी। सभी लोगों का उपचार ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने जगत फार्म स्थित एक स्टाल से चिकन एग रोल खरीदा था। खाने के कुछ ही देर बाद परिवार के चार लोगों को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। लोगों का कहना है कि कई जगहों पर स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे ऐसे मामले सामने आते हैं। परिवार ने संबंधित स्टाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन से भी खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच कराने की अपील की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा का कहना है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। संबंधित दुकान से चिकन एग रोल के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं।
Noida News: दैनिक जागरण के 8 अप्रैल 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “स्क्रैप माफिया रवि काना की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सत्र न्यायाधीश की' अदालत ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में स्क्रैप माफिया रवि काना की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी। अदालत ने कहा है कि आरोपित को एक अन्य मामले में अग्रिम जमानत मिल चुकी है, लेकिन न तो जमानत की शर्तों का पालन किया और न ही विवेचना में सहयोग किया। जिला शासकीय अधिवक्ता के मुताबिक, 21 फरवरी 2026 को नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने सेक्टर-39 कोतवाली में रवि काना समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि सेक्टर 133 में शादी से लौटते समय सेक्टर 42 के पास बाइक सवार दो युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए रवि काना के नाम पर पांच करोड़ की रंगदारी मांग की थी। सोमवार को सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया। रवि काना पर जिले में कई मामले दर्ज हैं। उस पर दो बार गैंग्सटर भी लग चुकी है। रवि काना फैक्ट्रियों में हाथियारों के बल पर स्क्रैब के ठेके लेता था।
Noida News:
Noida Today News: दैनिक जागरण के 8 अप्रैल के अंक में “आधुनिक पावर स्टेशन बनने का कार्य शुरू” शीर्षक से भी समाचार प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि शहर में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरडीएसएस (पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत मंगलवार को सेक्टर-94 और सेक्टर-65 में दो नए अत्याधुनिक पावर सबस्टेश के निर्माण कार्य का औपचारिक रूप से शुरू हुआ। शुभारंभ कर दिया गया। ये नए सबस्टेशन न केवल क्षेत्र की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करेंगे, बल्कि विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़, स्थिर तथा निर्बाध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आधुनिक तकनीक से लैस इन सबस्टेशनों से सेक्टर-94, 65 और आसपास के इलाकों में बिजली की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इन सबस्टेशनों के पूरा होने के बाद ट्रिपिंग, लों-वोल्टेज और बिजली कटौती जैसी समस्याओं पर काफी हद तक लगाम लग जाएगी। साथ ही, बढ़ते औद्योगिक और आवासीय भार को भी आसानी से संभाला जा सकेगा। इसके अलावा, सेक्टर-ए ब्लांक स्थित पावर सबस्टेश में 5 एमवीए के पुराने पावर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 10 एमवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इस क्षमता वृद्धि से क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ने पर भी सप्लाई सुचारू बनी रहेगी। आरडीएसएस योजना के अंतर्गत नोएडा में विद्युत वितरण प्रणाली को पूरी तरह आधुनिक बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
Noida News: