
Noida News : जेवर (चेतना मंच)। गैंगस्टर एक्ट के मामले में पिछले 23 सालों से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को थाने जबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2000 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
थाना जेवर प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कुक्कू उर्फ कुक्की उर्फ कुलवंत निवासी झुप्पा थाना चांदहट जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कुक्कू शातिर अपराधी है।
पुलिस ने कुक्कू के खिलाफ वर्ष 2000 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था गैंगस्टर एक्ट में आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू धारा-82 व 83 सीआरपीसी जारी की गई थी। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।