Noida News: महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखा जाये एयरपोर्ट का नाम
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:59 AM
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर पहुंचकर उप जिलाधिकारी मुकेश चंद निगम को सौंपा।
Noida News
आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री के नेतृत्व में सभा के सभी पदाधिकारी आज सुबह जिला कलेक्टर पहुंचे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि सरस्वती दयानंद के नाम पर करने की मांग को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर दिनेश आर्य भाटी, कुलदीप शिवकुमार आर्य, मूलचंद प्रधान, श्याम सिंह भाटी, ब्रह्म सिंह आर्य, बलवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।