
Noida News/ ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दनकौर क्षेत्र के कनरसी गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर स्थिति में उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिजनों ने युवक को किसी बात पर डांट दिया था।
कनरसा गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित पुत्र विनोद को परिजनों ने शुक्रवार को गंभीर स्थिति में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था । चिकित्सीय परीक्षण के दौरान पता चला कि रोहित ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बस सकी। उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिजनों ने रोहित को किसी बात पर डांट दिया था जिस बात को लेकर वह परिजनों से क्षुब्ध था। उन्होंने आशंका जताई कि परिजनों की डांट से नाखुश होकर रोहित ने जहरीला पदार्थ खाया था।