
Noida News (चेतना मंच)। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्टंटबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी स्टंटबाजी की घटनाएं कम नहीं रहे हैं। स्टंटबाजों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कार के बोनट पर डांस कर रहे हैं और खतरनाक तरीके से कार को दौड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर 17 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में सडक़ पर खड़ी काले रंग की कार के बोनट पर दो युवक डांस कर रहे हैं जबकि तीसरा युवक सनरूफ से बाहर निकलकर डांस कर रहा है। दूसरे सीन में काले रंग की एक कार सडक़ पर तेज गति में गोल-गोल घूम रही है और वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है।
किसी व्यक्ति ने गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस को वीडियो टैगकर इन रईसजादों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो थाना फेस-2 क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
[video width="320" height="568" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/05/CNyCcSEA400jY2ht.mp4"][/video]