
Noida News /ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दादरी क्षेत्र में बिकानो कंपनी के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि बिकानों कंपनी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले है।
शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक क्षेत्र में लावारिस घूमता रहता था और कहीं भी फुटपाथ पर सो जाता था। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत बीमारी के कारण उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।