
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा व चाकू बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रूपल हलदर, नरेश उर्फ देवा उर्फ जाट को हिरासत में लिया गया।
तलाशी में इनके पास से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह रिक्शा चालकों व झुग्गीवासियों को गांजे की बिक्री करते हैं। इनके अलावा पुलिस ने सेक्टर 44 के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अमित पुत्र भगवानदास निवासी सरिता विहार दिल्ली को एक चाकू के साथ बंदी बनाया है। आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी गैंगरेप और लूट के मामले में जेल जा चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर दिल्ली निवासी रमन शर्मा पुत्र केवल किशन शर्मा को हिरासत में लिया गया।
तलाशी में उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ड्रग एडिक्ट है और यह पूर्व में गैंगरेप और लूट के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह मादक पदार्थों की बिक्री के धंधे में लिप्त हो गया था।