
Noida News / ग्रेटर नोएडा वेस्ट। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रहा हैं। उ.प्र. में गुंडाराज समाप्त होकर राज्य शांति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
डॉक्टर्स-डे के अवसर पर क्लब हाउस श्रीराधा स्काई गार्डन सेक्टर-16बी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयोजित मेडिकल हेल्थ चैकअप केन्द्र का शुभारंभ करने के बाद सांसद डा. महेश शर्मा ने महासंपर्क अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने नोएडा एक्सटेंशन की सोसाइटियों के निवासियों की समस्याओं को सुना और घर-घर संपर्क अभियान चलाया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर चल रही योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। नोएडा एक्सटेंशन और नोएडा के बीच बना पर्थला सिग्नेचर ब्रिज एवं चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक बनने वाले फ्लाईओवर से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। जनता की मांग पर जल्द ही गौड चौक पर अंडरपास और उसके आगे फुटओवर ब्रिज बनवाने का प्रयास किया जाएगा। नोएडा एक्सटेंशन के निवासियों की जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा।
Noida News[/caption]
इस अवसर पर उन्होंने पदमश्री डा. अरविन्द कुमार (पूर्व उपकुलपति) रानी लक्ष्मीबाई सेन्ट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, दिल्ली का पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में दीपक यादव (विधायक प्रतिनिधि), जैनेन्द्र चौरसिया, दीपक भारद्वाज (जिला महामंत्री), संदीप शर्मा (सांसद प्रतिनिधि एक्सटेशन), दिनेश मिश्रा, संजय बाली, (सांसद प्रतिनिधि), इन्दर नागर, मोहित पटेल, सुशील मित्तल, अर्चना सिंह, प्रदीप सक्सेना, आर.के. दास, कुसुम श्रीवास्तव, रामकुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, करन सिंह चौधरी, रती गुप्ता, जे.पी. चौधरी, अशोक कुमार, सौरभ सिंह, रोहन गुप्ता, कमलेश भट्ट, लोकेश त्यागी, अरूण सिंह चौधरी, बृजपाल सिंह, जी.पी. गुप्ता, अविनाश सिंह, देवेन्द्र सिंह, शिवेन्द्र सिंह, धर्मवीर आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। Noida News