
Noida News : नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर में शराब की 522 दुकानों के नवीनीकरण के जरिए आबकारी विभाग को करीब 123 करोड़ रूपये का राजस्व मिलेगा। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि 14 फरवरी तक जनपद में 522 दुकानों के अनुज्ञापियों को वर्ष- 2023-24 के लिए नवीनीकरण कराना है। इसके तहत नवीनीकरण शुल्क एवं निर्धारित बेसिक लाइसेंस फीस/लाइसेंस फीस का आधा हिस्सा जमा करना होगा।
इसके तहत नवीनीकरण के प्रोसेसिंग शुल्क, नवीनीकरण शुल्क तथा लाइसेंस फीस के रूप में विभाग को 123 करोड़ रूपये के राजस्व का अर्जन होगा।
उन्होंने बताया कि कुल 535 दुकानों के सापेक्ष 522 दुकानों के लिए नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त हुए हैं। शेष दुकानों का आबंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को शाम 5 बजे तक निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा।