
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दनकौर क्षेत्र के मुंडा गांव में तीन युवकों ने एक किसान के साथ मारपीट कर उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। वहीं इसी थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक बस ड्राइवर की जमकर पिटाई की और उसको जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम मुरैना निवासी अनिल कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि विगत 8 जुलाई कि सुबह अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। इस दौरान इंजन चलाने को लेकर उसका राहुल, अंकित और दुष्यंत के साथ वाद विवाद हो गया। तीनों आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस दौरान राहुल ने फावड़ा उठाकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
ग्राम तलहेड़ा की मढैया निवासी महाराज सिंह ने दर्ज बताया कि उसका बेटा रोहित रामईश इंटरनेशनल स्कूल बस पर ड्राइवर है। 12 जुलाई को वह बस लेकर आ रहा था। इस दौरान प्रमोद पुत्र भरती, आलू पुत्र गजराज, भरती पुत्र धमसूर, धर्मेन्द्र पुत्र बेगराज निवासी देवटा सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उसके बेटे की बस के आगे ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ा दी। बस रुकते ही आरोपी रोहित को मारने के लिए दौड़ पड़े।
इस पर वहां से भाग निकला प्रमोद ने रोहित पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने रोहित को दबोच लिया और उसे पास के ही बाग में ले गए यहां आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से रोहित के साथ जमकर मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोप जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। Noida News