Noida News: ग्रेनो में पहली एचजीएच इंडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:29 AM
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पहली बार आज होम गिफ्ट हाउसवेयर उत्पादों यानी एचजीएच इंडिया 2021 की दसवीं प्रदर्शनी का आज शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी 4 दिनों तक चलेगी।
आज भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के सचिव उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने विधिवत दीप प्रज्वलित करके इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उनके साथ विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) शांतमनु, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण, इटेलियन ट्रेडएजेंसी के निदेशक एलसेंड्रों लिबरेटॅ्ररी, आईईएम के चेयरमैन राकेश कुमार, एचजीएच इंडिया के प्रबंध निदेशक अरूण रूंगटा भी मौजूद थे।
बता दें कि इस प्रदर्शनी में देश भर के 300 से अधिक उत्पादकों ने अपने उत्पादों के स्टाल लगाए हैं। जिसमें होम गिफ्ट हाउसवेयर के तरह -तरह के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। ग्रेटर नोएडा में होम गिफ्ट हाउस वेयर उत्पादों की यह पहली प्रदर्शनी है। देश में पहली बार यह प्रदर्शनी मुंबई में लगाई गई थी। ग्रेटर नोएडा में यह दसवीं प्रदर्शनी है इस मौके पर उत्पादकों के अलावा कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।