
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर-20 पुलिस ने 2 शातिर मोबाइल झपटमारों और थाना दनकौर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मोबाइल झपटमारों के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक व लूटे हुए मोबाइल फोन बरामद हुए।
थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-18 स्थित केएफसी के पास बाइक पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लिया। इनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए ऋषभ व संजय ने बताया कि वह मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए ऋषभ के खिलाफ थाना दादरी में एनडीपीएस एक्ट तथा थाना फेस-3 में मोबाइल चोरी का मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना दनकौर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 पेटी देशी शराब की बरामद हुई है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कस्बे से साजिद पुत्र शरीफ निवासी मोहल्ला टंकी वाला रबूपुरा को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक पेटी देसी शराब बरामद हुई। इसके अलावा खेरली मोड़ के पास से ऋषि पुत्र प्रभुदयाल को एक पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हैं। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।