
Noida News : गौतमबुद्धनगर (चेतना मंच)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर में जिला उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने अनिल कुमार, उपायुक्त उद्योग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में उद्यमियों से जुड़ी समस्याएं बताई।
नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बैठक में कहा कि इकोटेक-10, ग्रेटर नौएडा में पानी की पाईप लाईन नही बिछाई गई है न ही इकाई के निमार्ण कार्य के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। वहीं ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा जिन उद्यमियों द्वारा इकाई के निर्माण के लिए भूमिगत जल का प्रयोग किया जा रहा है, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे है।
वहीं औद्यौगिक सैक्टरों में प्रतिदिन कई बार कई घंटों के ब्रेक डाउन हो रहे हैं जिसके कारण उद्योगों में उत्पादन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा भी डीजल जनरेटर चलाने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किये गये हैं। इन्द्रप्रस्थ गैस लि. को भी गैस कनेक्शन देने में 3-6 माह का समय लग रहा है। औद्यौगिक सैक्टरों में कई स्थानों पर विद्युत पोल जंग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके है। कई स्थानों पर विद्युत लाईन से पेड़ों की टहनियॉ टकरा रही है जिसके कारण किसी अप्रिय घटना घटने का खतरा बना रहता है।
समस्याओं के सुनने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जब तक आधारभूत ढांचा तैयार नहीं हो जाता, तब तक प्राधिकरण के साथ मिलकर पेड़ों की छंटाई तथा विद्युत तारों में मध्य फासले के लिए व्यवस्था की जाए। साथ ही संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, सचिव विरेन्द्र नरूला, मयंक गुप्ता, कुलवीर विर्क, असीम जगिया, अनिल अग्रवाल, संजीव बांदा, अभिनव महाजन सम्मिलत थे। Noida News