
Noida News /ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी (IIMT) कॉलेज में पढऩे वाले मणिपुर के छात्र की होटल में संदिग्ध मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से मणिपुर का रहने वाला एलन वानरिख आईआईएमटी कॉलेज में पढ़ता था। वह कॉलेज के ही हॉस्टल में रह रहा था। रविवार देर रात हॉस्टल पहुंचने पर उसे हॉस्टल में प्रवेश नहीं मिला, जिस पर उसने अपने पिता से संपर्क किया।
इसके पश्चात उसके पिता ने ग्रेटर नोएडा के एक होटल संचालक को फोन कर अपने बेटे को रातभर रखने के लिए कहा। सुबह के समय एलन अपने कमरे में बेसुध मिला। होटल स्टाफ ने इसकी सूचना उसके पिता को देखकर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रविवार देर रात वह खासे नशे में था और उसके कमरे से नींद की गोलियां भी मिली है। पोस्टमार्टम के पश्चात चिकित्सकों ने जांच के लिए बिसरा को सुरक्षित रख लिया है।