नोएडा के सभी प्रमुख समाचार एक जगह पढ़ें। डूब क्षेत्र में बिजली संकट, युवक की हत्या, निजी बसों पर कार्रवाई और कंपनी में आग की खबरें।

Noida News : नोएडा शहर एक प्रमुख शहर है। नोएडा शहर के नागरिक हर समय ताजा समाचारों से अपडेट रहना चाहते हैं। यहां हम आपको नोएडा के सभी ताजा समाचार एक साथ पढ़ा रहे हैं। हमने नोएडा शहर के सभी ताजा समाचार नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले प्रसिद्ध समाचार पत्रों अमर उजाला तथा दैनिक जागरण से लिए हैं।
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार "चार दिन से बिजली नहीं मिलने पर डूब क्षेत्र के लोगों ने विधायक का कार्यालय घेरा" शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि बीते चार दिनों से हरनंदी डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बने 10 हजार से अधिक घरों में बिजली नहीं है। विद्युत निगम की ओर से बीते तीन दिनों में यहां तीन हजार से अधिक अवैध कनेक्शन काट दिए गए। भीषण गर्मी से परेशान निवासी बिजली नहीं होने से पानी तक के लिए जूझ रहे हैं। मंगलवार को आक्रोशित लोग नोएडा विधायक पंकज सिंह के सेक्टर-26 स्थित कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस भेजा। घेराव कर रहे लोगों को बताया गया कि विधायक पंकज सिंह मुख्यमंत्री कार्यालय में इस समस्या पर पहले ही संपर्क कर चुके हैं। जल्द ही लोगों के हित को ध्यान में रखते हुऐ निर्णय भी होगा। वही, बिजली आपूर्ति की बहाली की मांग को लेकर 'लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद विद्युत निगम ने डूब क्षेत्र से अवैध कनेक्शन काटने और तार उतारने की कार्रवाई की। मामला बढ़ा तो चौथे दिन मंगलवार को कार्रवाई थमी। तीन दिन की कार्रवाई में जिन क्षेत्रों की बिजली काटी गई वहां अभी बहाल नहीं हुई है। विद्युत निगम की छिजारसी और चोटपुर कालोनी से शुरू हुई यह कार्रवाई तीन दिन में बहलोलपुर और सेक्टर-123 पर्थला गांव के डूब क्षेत्र तक पहुंची। हजारों घरों की बिजली जाने से जनता परेशान है। मामले ने तूल पकड़ लिया है। परेशान लोग मंगलवार को नोएडा विधायक के कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। लोगों ने 24 घंटों में बिजली कनेक्शन देने की मांग की। लोग बिजली बिल का भुगतान करने के लिए तैयार हैं। विधायक के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन कार्रवाई रुकी: विद्युत निगम ने चौथे दिन कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया है। लगातार हो रही कार्रवाई से लोगों की परेशानियों को देख नोएडा विधायक ने मुख्यमंत्री कार्यालय में इस समस्यार को प्रमुखक्ताा से रखा। कार्रवाई में वैध कनेक्शन धारकों की गुल हुई बिजली को फिर से शुरू करने की कवायद भी निगम ने कर दी है। Noida News :
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण की एक दूसरी खबर में अमर उजाला ने लिखा है कि "नाइज बैरियर लगाने को आगे आईं पांच कंपनियां" शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने 5.5 किलोमीटर लंबे भंगेल एलिवेटेड रोड पर नाइज बैरियर लगाया जाएगा। इसके लिए जारी किए टेंडर में पांच कंपनियों ने भाग लिया है, जिनके दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। चयनित कंपनी के काम का अवार्ड होते ही नाइज बैरियर लगाने का कार्य प्रारंभ होगा। इससे एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ लाखों लोगों को लाभ होगा। नाइज बैरियर के लिए 18.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह एलिवेटेड रोड अगाहपुर, सेक्टर-40, 49, 48, 107, बरौला और भंगेल गांव की आबादी के बीच से गुजरता है। ट्रैफिक के शोर से प्रभावित आसपास के सेक्टर और गांव के निवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने यह योजना बनाई है। प्राधिकरण एक एजेंसी का चयन करेगा, जिसे यह कार्य पूरा करने के लिए दो महीने का समय दिया जाएगा। बैरियर की ऊंचाई छह फीट होगी, और इसके निर्माण के मानक इंडियन रोड कांग्रेस (आइआरसी) से लिए हैं। मनुष्य की श्रवण क्षमता 80 डेसिबल होती है, इससे अधिक की आवाज बर्दाश्त नहीं की जा सकती। 0 से 25 डेसिबल तक की आवाज शांत वातावरण को दर्शाती है, जबकि 80 डेसिबल से अधिक की आवाज से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि नाइज बैरियर हाईवे और आवासों के बीच एक ध्वनि अवरोधक के रूप में कार्य करेगा, जो ध्वनि को समाप्त नहीं करेगा, बल्कि उसके प्रभाव को कम करेगा। यह 50 डेसिबल तक ध्वनि को कम करने की क्षमता रखता है, जिससे घरों तक पहुंचने वाला ध्वनि प्रदूषण काफी हद तक कम हो जाएगा।
अमर उजाला ने 02 सितंबर 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार "नौकरी की तलाश में नोएडा आए युवक की मोबाइल चोरी के आरोप में पीटकर हत्या" शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि हरदोई से नोएडा नौकरी की तलाश में आए युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने पीट पीटकर मार डाला। घटना फेज वन थाना गांव के हरौला में सोमवार की रात घटित हुई है। युवक दोस्त के कमरे पर रुका था। पिटाई के दौरान युवक मोबाइल चोरी नहीं करने की बात कहकर जान की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपितों का दिल नहीं पसीजा। पहले उसे गली में दौड़ाया फिर कमरे में बंद कर पीटा। घायलावस्था में उसे सडक़ पर फेंक - दिया। दोस्त व गांव के अन्य लोग - उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो - गई। मृतक के मामा की शिकायत - पर पुलिस ने सात लोगों के - खिलाफ केस दर्ज कर एक - नाबालिग व पांच को पकड़ा है। हरदोई जनपद स्थित संडीला के मीर नगर आजगवां गांव के 27 वर्षीय प्रमोद कुमार नौकरी की तलाश में था। वह नोएडा के हरौला में किराये पर रहने वाले गांव के ही नीरज लोधी के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन से आया था। थकान के कारण वह नौकरी की बात करने नहीं गया। नीरज के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी संतोष मंडल का फोन आया कि प्रमोद उनकी पत्नी का मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया है। नीरज कमरे पर पहुंचे। प्रमोद ने चोरी करने से इन्कार किया तो संतोष मंडल के परिवार ने दोनों को धमकाया। तत्काल कमरा खाली करने को बोला। नीरज ने माफी मांगी और प्रमोद को लेकर गांव के ही विजयपाल के कमरे में छोडक़र फैक्ट्री चला गए। नीरज फैक्ट्री से रात करीब नौ बजे विजयपाल के कमरे पर पहुंचे। नीरज के आने के बाद प्रमोद पहले वाले कमरे से बैग लेने पहुंचे। बिल्डिंग में फिर से प्रमोद को देख संतोष मंडल ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। भागने पर पीछा कर लोगों की मदद से गली में प्रमोद को पकड़ लिया। पास की एक बिल्डिंग के कमरे में बंद कर करीब डेढ़ घंटे तक पीटा। नीरज ने बताया कि पौने 11 बजे गली में प्रमोद को फेंक दिया। 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ के चलते नीरज व विजय सामने नहीं आए। लोगों के जाने पर नीरज, विजय और रिजवाना करीब 11 बजे प्रमोद को जिला अस्पताल में ले गए। वहां गाजियाबाद अर्थला के प्रमोद के मामा ब्रिजनंदन भी पहुंच गए। रात करीब एक बजे उपचार के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
नोएडा के दैनिक जागरण के प्रमुख समाचार
अब हम आपको नोएडा शहर के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण समाचार पत्र की कुछ खबरें पढ़ा रहे हैं। दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 02 सितंबर 2026 का प्रमुख समाचार "जिम्मेदारों को अब दिखने लगीं निजी बसों में खामियां" शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती बस में 17 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अब बसों में नियमों के पालन की सघन जांच की जा रही है। इसके तहत मंगलवार को विश्वनाथ ट्रैवल्स, चौधरी गोल्डी बस सर्विसेज, अथर्व, ट्रैवल प्वाइंट समेत अन्य की नौ बसों को सीज किया गया। इन बसों में खिड़कियों पर गहरे रंग के पर्दे और शीशे से बंद प्राइवेट केबिन बने थे, जबकि सीसीटीवी कैमरे व पैनिक बटन नदारद थे। 4 अगस्त को विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस में ही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने चलती बस में हुए दुष्कर्म के मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने दिल्ली व नोएडा के पुलिस कमिश्नर और मैनपुरी के एसपी को अगले दो सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए निर्देशित किया है। अब दो सप्ताह के भीतर तीनों पुलिस अधिकारियों को अपना-अपना पक्ष आयोग के समक्ष रखना होगा। यह जानकारी आयोग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दी। परिवहन विभाग ने सेक्टर-44 के छलेरा से इन बसों को लाकर मोरना डिपो में खड़ा किया है। दूसरी तरफ, इस कार्रवाई के बाद सभी टूर एंड ट्रैवल्स संचालक अपनी दुकानें और कार्यालय बंद करके भाग निकले। छलेरा में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे कार्यालय मंगलवार को बंद मिले। ट्रैवल्स एजेंसियों ने अनधिकृत रूप से महामाया फ्लाईओवर से जारी माल ढोने के काम को भी अस्थायी तौर पर रोक दिया है। Noida News :
दैनिक जागरण के 02 सितंबर के अंक में "जूते बनाने वाली कंपनी में लगी आग, छह दमकल ने पाया काबू" शीर्षक से भी समाचार प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-63 स्थित जूते बनाने वाली कंपनी में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। आग चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते अन्य हिस्सों तक फैल गई। घटना के समय कंपनी बंद थी, इसलिए अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब छह दमकल गाडय़िों की मदद से आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि मंगलवार रात कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की छह गाडय़िों को तत्काल मौके पर भेजा गया। आग सबसे पहले तीसरी मंजिल पर लगी थी। इसके बाद आग ने अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास की कंपनियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की कंपनियों तक पहुंचने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछार की। इससे आसपास स्थित कंपनियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। सीएफओ के मुताबिक, हादसे के समय कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस कारण आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है Noida News : ।
विज्ञापन