
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना रबूपुरा क्षेत्र के चांदपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक को गंभीर स्थिति में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई थी।
ग्राम चांदपुर निवासी विकास पुत्र राकेश की बुधवार को घर पर हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में परिजन उसे उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल लेकर आए। विकास ने चिकित्सकों को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। चिकित्सकों ने विकास को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और देर रात उसकी मौत हो गई।
अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विकास पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।