
Noida News /लखनऊ। ग्रेटर नोएडा वालों के लिए यह खबर बेहद ही सुख प्रदान करने वाली है। वह इसलिए क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा यहां की जनता को बड़ी सौगात देने जा रहा है। जिसके बाद नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, एक नए प्रोजेक्ट के तहत यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मोनो रेल का संचालन किया जाएगा। मोनो रेल जेवर एयरपोर्ट ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक चली जाएगी। जिससे बेहद कम समय में जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक पहुंचा जा सकेगा। इस कार्य के लिए यमुना प्राधिकरण ने स्विस कंपनी इटामिन को कार्य सौंपा है।
जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक मोनो रेल संचालन के लिए लखनऊ में आयोजित एक बैठक में इस आश्य का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक कंपनी हायर की गई है, जो दो माह में अपनी रिपोर्ट प्रदान करेगी। बैठक में बताया गया कि जेवर एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक की दूरी करीब 32 किलोमीटर है। मोनो रेल यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे चलाई जाएगी। इसके लिए जमीन पहले से मौजूद है।
अधिकारियों के मुताबिक, मोनो रेल का एक किलोमीटर ट्रैक बनाने में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेट्रो की अपेक्षा इसमें खर्च कम आता है। ग्रेटर नोएडा से जेवर तक मोनो रेल चलने से आवाजाही में आसानी होगी। अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से जेवर तक निर्बाध रूप से लोग आ जा सकेंगे। लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
मोनो रेल ऐसी ट्रेन हैं जो रेलवे लाइन पर नहीं बल्कि एक बीम के सहारे चलती है। इसका रूट एलिवेटेड होता है। इसमें दुर्घटना की संभावना भी नहीं रहती है। मोनो रेल की सबसे बड़ी खासियत इसका साइलेंट सफर होता है। आधिकारियों ने बताया कि ना तो अंदर बैठे यात्री को इसका शोर सुनाई देगा और ना ही बाहर वाले लोगों को। उन्होंने बताया कि इससे प्रदूषण फ्री सफर होगा।
यमुना प्राधिकरण ने जेवर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक एयरपोर्ट मेट्रो की डीपीआर तैयार करवा रहा था। जेवर से ग्रेटर नोएडा तक डीपीआर बन गई थी। ग्रेटर नोएडा से नई दिल्ली तक डीपीआर का काम डीएमआईसी कर रहा था। अब इस पर रोक लगा दी गई है।
लखनऊ की बैठक में तय किया गया कि सराय काले खां से जेवर तक रैपिड रेल की फिजबिलिटी रिपोर्ट तैयार करवाई जाए। यह रिपोर्ट नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से करवाई जाए। बैठक में मौजूद कॉरपोरेशन के अधिकारियों से इस बाबत कह दिया गया है।
यमुना एक्सप्रेसवे के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा कि जेवर से नई दिल्ली तक एयरपोर्ट मेट्रो को फिलहाल रोक दिया गया है। दिल्ली के सराय काले खां से जेवर तक रैपिड रेल चलाई जाएगी, जबकि ग्रेटर नोएडा से जेवर तक मोनो रेल चलाने की योजना है। दोनों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनवाई जाएंगी। Noida News