
Noida News/ ग्रेटर नोएडा शहर पूरी तरह से समस्याओं का शहर बन चुका है। ग्रेटर नोएडा का दादरी नगर अंधेरे में डूबा हुआ है। विद्युत विभाग का बड़ा ट्रांसफर खराब हो चुका है जिसकी वजह से 50 हजार परिवार अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी और गर्मी से जूझ रहे हैं। जिससे बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है।
दादरी में लगभग चार पांच दिनों से लोगों को बिजली कि समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। दादरी में धूम मानिकपुर बिजली घर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। 2 दिन पहले दादरी का बड़ा ट्रांसफर खराब हो गया जिससे लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल है। साथ ही पानी खत्म होने से खाना बनाने जैसी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा शिकायत करने पर भी समस्या का अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है। जोकि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। दादरी के निवासियों द्वारा बिजली की समस्या के निवारण के लिए मांग की जा रही है।
दादरी की रहने वाले नरेंद्र भाटी ने बताया की दादरी में कई दिनों से बिजली दिक्कत कर रही है। 2 दिन पहले दादरी में बड़ा ट्रांसफर खराब हो गया जिसकी वजह से अंधेरा छाया हुआ है। इन दिनों तापमान बढ़ रहा है और ऐसे में बिजली का ना होना लोगों को झुलसा रहा है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी समस्याओं का निस्तारण करने में लापरवाही बरत रहे हैं।
दादरी के रहने वाले विशाल वर्मा ने बताया कि गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है ऊपर से बिजली ने आने से लोगों की जान के लिए आफत हो गई है। निवासी खाना बनाने के लिए पानी पीने के लिए पानी के लिए भी तरस रहे हैं।