Noida News : अपने आप में परिपूर्ण है मां ! श्रीराम ग्लोबल स्कूल में मनाया मदर्स-डे..
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:56 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:56 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । मदर्स-डे की पूर्व संध्या पर श्रीराम ग्लोबल पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मदर्स-डे मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों की माताओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। श्रीराम ग्लोबल स्कूल में आयोजित मदर्स-डे पर शिक्षा निदेशक गीता वाष्र्णेय, प्रधानाचार्य सविता सेठ, पंजाब नेशनल बैंक की नोएडा सेक्टर-27 शाखा की मुख्य प्रबंधक सुश्री सोनिया आहूजा मृग सहित अन्य महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों की माताओं ने रैंप वॉक, आर्ट कम्प्टीशन आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं म्यूजिक टीचर सुश्री स्मिता व सुश्री त्रिशा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिससे वहां का माहौल भाव-विभोर हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित पीएनबी नोएडा सेक्टर-27 शाखा की मैनेजर सुश्री सोनिया आहूजा मृग ने मां पर बेहद सुंदर कविता सुनाकर सबके हृदय को मां के प्रति प्रेम से भर दिया। सुश्री आहूजा की कविता अपने आप में परिपूर्ण है मां को कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।