
Noida News : ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्घनगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिन किसानों की फसलें बाढ़ से चौपट हुई हैं तथा अन्य नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से वार्ता करके उचित मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
शनिवार को सांसद गौतमबुद्धनगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने बाढ़ प्रभावित जेवर विधानसभा के रामपुर बांगर, जेवर खादर, गोविंदगढ़, कानीगढ़ी, झुप्पा एवं पूरननगर, चौरोली, लतीफपुर, मकनपुर खादर सहित कई गांवों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बाढ़ की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और आगामी राहत एवं बचाव कार्यक्रमों के बारे में चर्चा किया उनके समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
किसानों ने बताया कि हमारी 'फसल का भी बाढ़ से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। क्षेत्र के गौशाला एवं मवेशियों को भी एवं खेत में काम करने वाले मजदूर इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जिसकी वजह से इन सबको खाने-पीने एवं रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
किसानों ने सांसद डा. महेश शर्मा से मांग की है कि हमारे इस नुकसान की भरपाई के लिये जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा जल्द से जल्द आर्थिक मदद एवं सहायता प्रदान की जायें। हमारी फसल का आकलन कर उसका भुगतान कराया जाये, क्योंकि हम किसान खेती मजदूर फसल पर ही आश्रित रहते है।
उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शासन एवं प्रदेश सरकार से वार्ता कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा। कई वर्षों के बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है इसके लिये भी उच्चाधिकारियों से वार्ता की जायेगी कि आने वाले समय में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिये पहले से ही उचित इंतजाम किये जाये जिससे जनता को कम से कम नुकसान हो।
सांसद ने एक दिन पहले नोएडा सैक्टर-135 की तरफ जलभराव से गौशाला में जाकर वहां के हालात जाने वहां पर गायों की स्थिति देख अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल गायों को उचित स्थान पर रखा जायें जिससे मवेशियों को किसी प्रकार कि कोई घटना न हो और उनके हरे चारे का भी इंतजाम किया जाये।
बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए फोनरवा अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र शर्मा ने अपनी टीम के साथ पीडि़तों को सूखा राशन, सब्जियां, बिस्कुट, ब्रेड का वितरण किया।
इस आपदा में फोनरवा के महासचिव के.के. जैन ने लगभग सभी आरडब्लूए अध्यक्ष, महासचिव विपिन शर्मा, प्रदीप बोहरा, सुमित कश्यप, पवन यादव, एनके सोलंकी, अंजना भागी, एके सहगल, अशोक शर्मा, अशोक त्यागी, जयपाल सिंह, प्रशांत त्यागी, जीसी शर्मा, पुष्कर शर्मा, बेगराज गुर्जर व उमाशंकर शर्मा आदि के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद की। Noida News
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।