Greater Noida News : नोएडा (लुक्सर) जेल के अधीक्षक कोर्ट में तलब, जज ने दिया 22 को पेश होने का आदेश
भारत
RP Raghuvanshi
18 Aug 2022 11:42 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय द्वारा लुक्सर जेल में बंद आरोपी को जमानत दिये जाने के बावजूद रिहा न करने पर कोर्ट ने जिला कारागार अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। जिला न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ने जिला कारागार अधीक्षक को नोटिस जारी करते हुए 22 अगस्त तक रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है।
जिला न्यायालय में बंद मुकेश उर्फ मुक्की के अधिवक्ता प्रमोद शर्मा ने बताया कि मुकेश पर चल रहे मुकदमें में उसे न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। इसके आदेश जिला कारागार को भी भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद मुकेश को अभी तक जेल से रिहा नहीं किया गया है।
आरोपी की रिहाई न होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ने नाराजगी जताते हुए जेलर को फटकार लगाई है। कोर्ट ने नोटिस जारी कर 22 अगस्त तक कोर्ट में इस मामले मंे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। रिपोर्ट पेश न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।