
Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। डाढा गांव के पास एक होटल पर खाना खा रहे चार युवकों ने होटल में खाना खा रहे युवकों को सावन माह में नॉनवेज खाने का ऑफर दे दिया। युवकों ने सावन का हवाला देते हुए नॉनवेज खाने से इनकार किया तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। पीडि़त की शिकायत पर थाना कासना में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम डाढा निवासी लकी भाटी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी हर्ष भाटी के साथ ईटवेल होटल पर खाना खा रहे थे। उनके सामने वाली टेबल पर बैठे चार लडक़े नॉनवेज खा रहे थे। शराब के नशे में उन युवकों ने उन्हें भी नॉनवेज खाने का ऑफर दिया।
लकी भाटी ने बताया कि उसने सावन का हवाला देते हुए नॉनवेज खाने से इंकार कर दिया। जिस पर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी विरोध करने पर आरोपियों ने हर्ष भाटी के साथ मारपीट की। मारपीट में होटल में लगे शीशे व बर्तन भी टूट गए।
इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।