
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। बुलंदशहर से ग्रेटर नोएडा में अपने बेटे से मिलने आए एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता जानने के लिए थाना बीटा-2 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यथार्थ चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सौरभ रावत बुलंदशहर में रहते थे। मंगलवार को उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने के बाद वह कार बुक कर ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन सोसायटी में रहने वाले अपने बेटे के पास आए। जिस समय वह बेटे के घर पहुंचे तो उनकी हालत काफी खराब थी। परिजनों उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सौरव रावत हार्ट पेशेंट थे और उनकी दवाइयां चल रही थी। मौत के कारणों का पता जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।