
Noida News/ ग्रेटर नोएडा। शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एचडीएफसी बैंक के ATM को लूटने का प्रयास कर रहे लुटेरों को पुलिस के सायरन ने भगा दिया।
जानकारी मिली है कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में एचडीएफस बैंक का ATM लूटने के लिए कुछ लुटेरे घुस आए थे उन्होंने ATM की मशीन को तोडक़र उसके अंदर से कैश लूटने का प्रयास किया था। जैसे ही लुटेरों ने ATM मशीन के साथ छेड़छाड़ शुरू की वैसे ही सूरजपुर थाने में लगा एक सायरन बजने लगा। सायरन बजते ही लुटेरे भाग खड़े हुए। तब तक सूरजपुर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उस एटीएम में 8 लाख रूपये का कैश जमा था। पुलिस के सायरन ने 8 लाख रूपये लुटेरों के हाथ लुटने से बचा लिये।
सूरजपुर थाने की पुलिस ने दावा किया है कि एचडीएफसी बैंक का एटीएम लूटने का प्रयास करने वाले लुटेरे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के आधार पर पुलिस लुटेरों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।