
Noida News/ ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का लगातार अनिश्चितकालीन धरना जारी है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों ने अपनी स्कूल की ड्रेस में प्राधिकरण दफ्तर पर पहुंचकर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए किसान एकता जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, प्राधिकरण होश में आओ 10% प्लॉट लेकर रहेंगे जैसे गुंजायमान नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। अब जब तक किसानों की समस्याओं का पूरी तरह समाधान नहीं हो जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। 2 मई को सैकड़ों की संख्या में किसान महापंचायत करेंगे।
प्रदर्शन में शामिल बच्ची गुनगुन यादव ने उपस्थित सभी बच्चों और किसानों को संबोधित करते हुए किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर बोलते हुए कहा अन्याय का विरोध करना सच्ची देशभक्ति है, किसान देश का अन्नदाता है। किसानों की जमीन पर ही शहर बसा है। ऐसे में किसानों की सारी जमीन कौड़ी के भाव लेकर अमीरों का आवंटित कर दिया गया। परंतु उनके 10% आबादी प्लाट दिए जाने से इनकार करना प्राधिकरण की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। बच्ची वंदना नागर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संगठित रहते हुए संघर्ष करना है। बाबा साहब ने कहा है शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो, हम बच्चे आप सब के साथ हैं।
किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल से किसानों का आंदोलन महापड़ाव के रूप में अनिश्चितकालीन के लिए शुरू हुआ है। धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे हैं। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा हमारी प्रचार टीम है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ग्रेटर नोएडा ईस्ट में गांवों में सघन प्रचार अभियान चला रही हैं। पर्चे बांटकर, होर्डिंग लगाकर, प्रचार गाड़ी चला कर, किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
किसान सभा के सचिव विजेंद्र नागर ने कहा कि ज्यादातर किसान संगठन 2 मई के आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे। किसान सभा के संरक्षक राजेंद्र नागर एडवोकेट ने कहा कि आंदोलन बीच में रुकने वाला नहीं है आंदोलन जन आंदोलन में तब्दील हो चुका है। 2 मई को हजारों की संख्या में किसान प्राधिकरण पर आएगा प्राधिकरण के पास किसानों की समस्याओं को हल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह ने की अध्यक्ष ने धरने को संबोधित करते हुए कहा जब तक जीत नहीं होती तब तक धरना चलता रहेगा जेवर के सभी किसान आपके साथ हैं। तीनों प्राधिकरण की लड़ाई है एक है सभी किसान संगठनों को मिलाकर संयुक्त किसान मोर्चा का गठन किया जाएगा इस तरह लड़ाई को व्यापक बनाया जाएगा। तीनों प्राधिकरण के विरुद्ध लड़ने वाले सभी संगठनों की एकता कायम की जाएगी। किसानों की एकता के बल पर प्राधिकरण को झुका कर किसानों के खिलाफ किए गए निर्णय को उलट वाने का काम किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में नरेंद्र नागर, गवरी मुखिया, सुरेश यादव, सतीश यादव, बुध पाल यादव, सुरेंद्र यादव, ओमवीर त्यागी, दिनेश यादव, किसान किसान सभा के सचिव संदीप भाटी, अजय पाल सिंह, सादोपुर कमेटी के अध्यक्ष निरंकार सिंह, जयवीर भाटी एवं अन्य सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।