Noida News : छह माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार शराब तस्कर
Smuggled liquor brought to be distributed in civic elections
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:38 AM
ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस के द्वारा आबकारी अधिनियम व 120 बी भादवि में फरार चल रहा अभियुक्त गौरव कसाना पुत्र चाहतराम कसाना निवासी फ्लैट नम्बर पी-06 टावर 03बी एसआरएस रायल हिल्स सैक्टर 87 फरीदाबाद हरियाणा मूल पता ग्राम भूपखेडी थाना लोनी जिला गाजियाबाद को गठित ठीम के द्वारा पुलिस इंटेलिजेन्स की गोपनीय सूचना के आधार पर एमआर प्लाजा तिगांव रोड नियर दिल्ली पब्लिक स्कूल थाना खेडीपुर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो कि हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदकर नोएडा, गाजियाबाद, आगरा व बिहार में तस्करी कराता है। 24 नवंबर 2022 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा सूचना पर हरियाणा से स्विफ्ट कार नम्बर एचआर 51 एयू 8565 में तस्करी कर लायी जा रही अवैध शराब के साथ सह-अभियुक्त अर्जुन उर्फ संजीत पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम कनारसी थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर हाल पता ग्राम तिलपत थाना सराय जनपद फरीदाबाद हरियाणा को 15 पेटी देशी शराब हरियाणा के साथ गिरफ्तार किया गया था।
तभी से ही अभियुक्त गौरव कसाना फरार चल रहा था। गौरव कसाना को 10 मई 2023 को गठित ठीम के द्वारा एमआर प्लाजा तिगांव रोड नियर दिल्ली पब्लिक स्कूल थाना खेडीपुर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।