
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। साइबर ठग ने एक छात्र को टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क पूरा करने पर बेहतर रिटर्न का लालच देकर 116000 रूपये ठग लिए। वही एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठग ने 75 हजार रुपए निकाल लिए।
जनपद बांदा निवासी अंकित कुमार साहू ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहा है गत 18 जून को उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति का मैसेज आया मैसेज में घर बैठे पैसे कमाने का ऑफर दिया गया था। उस नंबर पर जब उसने बात की तो उसने बताया कि उसको टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा जा रहा है।
इस ग्रुप में कुछ पैसे इन्वेस्ट करने पर उसे एक टास्क दिया जाएगा जिसे पूरा करने पर उसे बेहतर रिटर्न मिलेगा। जालसाजों ने अपनी बातों में फंसा कर उससे अलग-अलग समय में 116000 रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए रिटर्न वापस मांगने पर जालसाज ने छात्र से और पैसे जमा करने को कहा।
पैसे जमा न करने पर जालसाज ने उसे टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया पीडि़त ने थाना बीटा-2 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसी थाना क्षेत्र के बीटा-1 सेक्टर में रहने वाले सुरेंद्र प्रताप सिंह के खाते से अज्ञात साईबर ठग ने 75 निकाल लिए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Noida News